Weather Update: जालंधर समेत पंजाब के 9 जिलों में अलर्ट जारी, जाने वजह

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Weather Update
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Weather Update: पंजाब (Punjab) में 18 जिलों में येलो अलर्ट (Yellow Alert) के बावजूद खुल कर बारिश (Rain) नहीं हुई। लेकिन कुछ जिलों में हुई पाकेट रेन (Pocket Rain) के बाद राज्य के औसतन तापमान में 2.9 डिग्री की गिरावट देखने को मिली है। राज्य में मानसून (Monsoon) सुस्त है। जिसका सबसे बड़ा कारण बंगाल की खाड़ी (Bay of Bengal) में बना कम दबाव है।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

मौसम विभाग (India Meteorological Department) के अनुसार कम दबाव से मानसून की हवाएं प्रभावित हुई हैं और वेस्टर्न डिस्टरबेंस पर भी इसका असर देखने को मिल रहा है। सुबह पंजाब में 9 बजे तक एस.ए.एस नगर, फतेहगढ़ साहिब, लुधियाना, रूपनगर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, एसबीएस नगर, होशियारपुर, अमृतसर और गुरदासपुर में बारिश की संभावनाएं।

weather
weather

आज 9 जिलों में येलो अलर्ट

पंजाब में आज 9 जिलों में येलो अलर्ट जारी है, अनुमान है कि बंगाल से आने वाली मानसून की हवाएं और वेस्टर्न डिस्टरबेंस के एक्टिव होने का अनुमान है।

इस अनुसार पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, नवांशहर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और एसएएस नगर में हल्के से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं, 22 जुलाई से सावन की शुरुआत होने वाली है। अनुमान है कि आज के बाद 22 जुलाई से राज्य में सावन की झड़ी देखने को मिलेगी।

weather update
weather update

पंजाब में बारिश हुई कम

पंजाब में इस सीजन अभी तक 38% कम बारिश देखने को मिल रही है। 1 जून से शुरू हुए बारिश के सीजन में 17 जुलाई तक 87.5mm बारिश हुई है, जबकि सामान्यता यहां 140.7mm बारिश हो जानी चाहिए।

पंजाब में सिर्फ 4 जिले अमृतसर, तरनतारन, मानसा और संगरूर में अभी तक सामान्य बारिश देखने को मिली है। मौसम विभाग के अनुसार 20% तक कम बारिश को सामान्य की श्रेणी में रखा जाता है। अमृतसर में 19% कम तो तरनतारन में सामान्य से 22% अधिक बारिश हुई है।

संगरूर में 13% अधिक बारिश

वहीं मानसा में 21 व संगरूर में 13% अधिक बारिश हुई है। अन्य पूरा पंजाब में सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई है। फतेहगढ़ साहिब में 77% और होशियारपुर में 76% कम बारिश देखने को मिली है।

मिठाई और समोसे के शौकीन हैं, तो ये वीडियो जरूर देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *