Jalandhar News: सेंट सोल्जर लॉ कालेज में पौधारोपण अभियान का आयोजन

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 252 शब्द|📅 07 May 2025

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: सेंट सोल्जर लॉ कॉलेज के एन.सी.सी और एन.एस.एस विभाग ने ‘एक कैडेट एक पेड़’ और ‘एक पेड़ मां के नाम’ को समर्पित अभियान का आयोजन किया।

यह भी पढ़ें: क्या कनाडा में पढ़ाई करना है PR कि गारंटी? जानिए क्या कहती है सरकार

जिसमें समूह कॉलेज एमडी प्रो. मनहर अरोड़ा और कॉलेज निर्देशक प्रो. एस.सी शर्मा, ए.एन.ओ नेहा छीना और एन.एस.एस अधिकारी कोमल कालरा एवं समूह स्टाफ ने मुख्य अतिथि कर्नल एम.एस सचदेवा (सीओ 2 पीबी (ग) बटालियन एनसीसी, जालंधर) और ग्रुप चेयरमैन अनिल चोपड़ा का स्वागत किया।

Tree Plantation Drive By St. Soldier Law College
Tree Plantation Drive By St. Soldier Law College

कैडेटों को ज्ञानवर्धक व्याख्यान

अभियान की शुरुआत शबद कीर्तन और दीप प्रज्वलन समारोह के साथ की गई। तत पश्चात कर्नल एमएस सचदेवा ने कॉलेज के छात्रों और कैडेटों को ज्ञानवर्धक व्याख्यान दिया।

Tree Plantation Drive By St. Soldier Law College
Tree Plantation Drive By St. Soldier Law College

उन्होंने बताया कि कैसे अनुशासन मानव जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और कैसे पेड़ हमारे लिए महत्वपूर्ण हैं। इस व्याख्यान में प्रथम वर्ष के छात्रों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया।

Tree Plantation Drive By St. Soldier Law College
Tree Plantation Drive By St. Soldier Law College

अनिल चोपड़ा ने सभी छात्रों की सराहना की

व्याख्यान के बाद मुख्य अतिथियों ने स्टाफ सदस्यों और छात्रों के साथ पौधे लगाए एवं ग्रुप के चेयरमैन अनिल चोपड़ा ने सभी छात्रों की सराहना की और उन्हें पेड़ लगाने की महत्वता बताते हुए जितना हो सके उतना पेड़ लगाने के लिए प्रेरित किया।

Tree Plantation Drive By St. Soldier Law College
Tree Plantation Drive By St. Soldier Law College

कुल्हड़ पिज्जा कपल्स की नई VIDEO आई सामने, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *