Karan Aujla: नए गाने की शूटिंग के दौरान हुआ औजला का एक्सीडेंट, बोले- मेरी गर्दन लगभग…; दखें Video

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 379 शब्द|📅 07 May 2025

डेली संवाद, पंजाब। Karan Aujla: पंजाब के पॉपुलर सिंगर करण औजला (Karan Aujla) शूटिंग के दौरान एक हादसे का शिकार हो गए। इसका जानकारी उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वीडियो शेयर कर दी है। वीडियो में दिख रहा है कि उनकी ट्रैकिंग वाली कार पलट जाती है, जिससे वह चोटिल हो जाते हैं।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

यह घटना तब हुई जब वह अपने एक गाने की शूटिंग विदेश में कर रहे थे। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में उन्हें ज्यादा चोट नहीं लगी। करण ने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा है, ‘शूटिंग में मेरी गर्दन लगभग टूटने के कगार पर थी, मगर गनीमत रही कि बचाव हो गया।’

विक्की कौशल ने अपनी फिल्मी में लिया औजला का गाना

पूरे देश में कुछ दिनों से तौबा-तौबा गाना काफी चर्चा में है। करोड़ों लोग इस गाने पर रील बना चुके हैं। साथ ही इस गाने को बॉलीवुड स्टार विक्की कौशल (Vicky Kaushal) ने अपनी आने वाली फिल्म ‘बैड न्यूज’ में लिया है। यह गाना पंजाबी सिंगर करण औजला ने लिखा है और उन्होंने ही इस गाने को गाया है।

Karan Aujla and Vicky Kaushal
Karan Aujla and Vicky Kaushal

करण औजला ने अपने पर्सनल सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर की गई पोस्ट में लिखा है, “हू दे (WHO THEY)” गाने का वीडियो आ गया है। इसे शूट करते समय मेरी गर्दन लगभग टूट गई थी।’ इस पर फैंस ने काफी चिंता जताई है। साथ ही कुछ फैंस ने कहा कि यह रॉकिंग था।

रेस के दौरान अनियंत्रित हुई औजला की कार

औजला ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें वह ट्रैकिंग कार (पत्थरों पर चलने वाली कार) से रेस लगाते नजर आ रहे हैं। रेस के दौरान ही उनकी कार अनियंत्रित होकर पलट जाती है। पहले तो वह 3-4 जगह फिसलती है, फिर आखिर में पलटती है।

कार पलटते ही मौके पर मौजूद क्रू मेंबर और सुरक्षाकर्मी गाड़ी की ओर दौड़ते हैं। इसके बाद वह सिंगर को गाड़ी से बाहर निकालते हैं। इस दौरान औजला को गाने की शूटिंग कुछ देर के लिए रोकनी पड़ी। इसके बाद उनकी मरहमपट्‌टी की गई और बाद में शूटिंग पूरी की गई।

कुल्हड़ पिज्जा कपल्स की नई VIDEO आई सामने, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *