Punjab News: गुरमीत सिंह खुड्डियां द्वारा कृषि-आर्थिकता को प्रोत्साहन देने के लिए पंजाब को मेगा फूड पार्क देने की मांग

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 361 शब्द|📅 07 May 2025

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब में कृषि को लाभदायक बनाने, रोजगार के अधिक से अधिक अवसर पैदा करने और किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए पंजाब के कृषि और किसान कल्याण एवं खाद्य प्रसंस्करण मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां (Gurmeet Singh Khudian) ने केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान (Chirag Paswan) को बठिंडा में मेगा फूड पार्क स्थापित करने का प्रस्ताव सौंपा है।

यह भी पढ़ें: क्या कनाडा में पढ़ाई करना है PR कि गारंटी? जानिए क्या कहती है सरकार

नई दिल्ली के पंचशील भवन में केंद्रीय मंत्री से मुलाकात के दौरान श्री गुरमीत सिंह खुड्डियां, जिनके साथ प्रमुख सचिव खाद्य प्रसंस्करण श्रीमती राखी गुप्ता भंडारी भी मौजूद थीं, ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान किसानों की कृषि उपज में गुणात्मक वृद्धि करके उनकी आमदनी में वृद्धि करने के साथ-साथ युवाओं के लिए रोजगार के अधिक से अधिक अवसर पैदा करने के लिए प्रयासरत हैं।

GURMEET SINGH KHUDIAN PRESSES FOR MEGA FOOD PARK TO BOOST AGRO-ECONOMY
GURMEET SINGH KHUDIAN PRESSES FOR MEGA FOOD PARK TO BOOST AGRO-ECONOMY

उपयुक्त और लाभदायक साबित

मालवा क्षेत्र में मेगा फूड पार्क की आवश्यकता के बारे में बात करते हुए पंजाब के खाद्य प्रसंस्करण मंत्री ने कहा कि यह मेगा फूड पार्क जल्द खराब होने वाली कृषि उपज से प्रसंस्कृत खाद्य उत्पादों का निर्माण करके घरेलू और निर्यात बाजार के लिए उपयुक्त और लाभदायक साबित होगा।

श्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने बताया कि खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय की मेगा फूड पार्क योजना के तहत लुधियाना जिले में लाडोवाल में स्थापित मेगा फूड पार्क की सफलता को देखते हुए मालवा में एक और मेगा फूड पार्क स्थापित करने की बड़ी संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि बठिंडा में मेगा फूड पार्क स्थापित करने के लिए राज्य सरकार द्वारा आवश्यक भूमि उपलब्ध कराई जाएगी।

Cabinet Minister GURMEET SINGH KHUDIAN
Cabinet Minister GURMEET SINGH KHUDIAN

फूड पार्क के लिए ग्रांट-इन-ऐड

पंजाब के कैबिनेट मंत्री ने केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री से लाडोवाल मेगा फूड पार्क के लिए ग्रांट-इन-ऐड की लंबित चौथी किस्त जारी करने और अमृतसर में आवश्यक मान्यता सहित फूड टेस्टिंग लैबोरेटरी स्थापित करने के लिए भी जोरदार अपील की क्योंकि खाद्य प्रसंस्करण उद्योग, व्यापारियों, पंजाब राइस मिलर्स एसोसिएशन और अचार-मुरब्बा एसोसिएशन को मोहाली या दिल्ली से अपने उत्पादों की टेस्टिंग करानी पड़ती है।

कुल्हड़ पिज्जा कपल्स की नई VIDEO आई सामने, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *