Canada-Punjab News: कनाडा में पंजाबी युवक की मौत, दो बेटियों का पिता था मृतक

Daily Samvad
3 Min Read
Canada News
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 333 शब्द|📅 07 May 2025

डेली संवाद, कनाडा/कपूरथला। Canada-Punjab News: विदेशों (Abroad) में पंजाबी युवाओं (Punjabi) की मौत का सिलसिला थम नहीं रहा है। ऐसा ही एक और मामला कनाडा (Canada) से सामने आया है, जहां 33 साल के एक शख्स की ब्रेन अटैक से मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

मृतक युवक की पहचान वीरेंद्र सिंह के रूप में हुई है, जोकि कपूरथला के गांव मंडेर बेट का रहने वाला था और करीब 4 दिन पहले बेहतर भविष्य की तलाश में कनाडा गया था, 5वें दिन उसकी मौत की खबर मिली। जैसे ही यह खबर गांव में पहुंची तो पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

Kapurthala Youth Dies In Canada
Kapurthala Youth Dies In Canada

मेरी दुनिया तो तुझमें ही बसती थी

रोती हुई मां चिल्ला-चिल्लाकर अपने बेटे से कह रही है कि मेरी दुनिया तो तुझमें ही बसती थी मेरे बेटे, अब मैं तुझे कहां पाऊंगी। कुछ भी नहीं मेरा साथ छोड़ गया है, बस मेरी दुनिया वीरान हो गई है।

हम तो जीते जी मर गए। 12 तारीख को बेटे को बड़े ही चाव के साथ जालंधर से दिल्ली भेजा गया। आखिरी बार बेटे से 14 तारीख को बात हुई थी, जब उन्हें वहां नया सिम मिला था।

Canada News
Canada News

शव को भारत लाने में मदद की अपील की

लड़के के परिवार ने भरे मन से बताया कि जब परिवार वरिंदर सिंह के विदेश जाने की खुशी मना रहा था तो ऊपर से यह दुखद खबर पहुंच गई। परिवार ने पंजाब सरकार और सिख संगठनों से मृतक वरिंदर सिंह के शव को भारत लाने में मदद की अपील की है।

दो बेटियों का पिता था मृतक

पिता बलकार सिंह ने बताया कि वरिंदर सिंह की लगभग 6 वर्ष पहले 2018 में शादी हुई थी। उसकी दो बेटियां भी है। इससे पहले वरिंदर सिंह पिछले वर्ष मलेशिया और इंग्लैंड भी गया था और वहां से वापस आने के बाद अब कनाडा में चला गया था।

अमृतसर में देख लो भ्रष्टाचार की इमारत, देखें VIDEO

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *