Jalandhar News: जालंधर में आर्मी के ट्रक को ट्राले ने मारी टक्कर, हाईवे पर ट्रक पलटा, कई जवान जख्मी, अस्पताल में भर्ती, जांच शुरू

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 276 शब्द|📅 07 May 2025

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब (Punjab) के जालंधर (Jalandhar) में हादसा हुआ है। इस हादसे में सेना (Army) के कई जवान घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी मिली है कि सेना के पांच जवानों को जख्मी हालात में अस्पताल (Hospital) में भर्ती करवाया गया है। इस हादसे की जांच के लिए पुलिस (Police) और आर्मी के साथ इंटैलीजेंस (Intelligence) की टीम जुट गई है।

यह भी पढ़ें: क्या कनाडा में पढ़ाई करना है PR कि गारंटी? जानिए क्या कहती है सरकार

जानकारी के मुताबिक जालंधर के सुच्ची पिंड के पास आर्मी के एक ट्रक और ट्राले के बीच भीषण टक्कर हो गई। घटना में सेना के कई जवान जख्मी हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए आर्मी के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। फिलहाल हादसा कैसे हुआ, इस पर पुलिस की जांच जारी है।

Army
Army

पीएपी चौक की तरफ से ओवरलोड ट्राला

पीएपी चौक की तरफ से एक ओवरलोड ट्राला जा रहा था, जबकि आर्मी का एक ट्रक अमृतसर की ओर जा रहे थे। इतने में पता नहीं चला कि कब और कैसे सेना का ट्रक हाईवे पर बने लोहे की ग्रिल और डवाइडर से टकराने के बाद ट्रक से टकराया और फिर हाईवे पर पलट गया।

Army
Army

जालंधर कैंट में भर्ती करवाया गया

आरोप है कि सेना के ट्रक को पीछे से ट्राले ने टक्कर मारी थी, जिससे सेना का ट्रक बेकाबू हो गया। जिससे ये हादसा हुआ। घटना के वक्त सेना के वाहन में करीब पांच लोग सवार थे। घटना में सभी लोग गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं, जिन्हें तुरंत इलाज के लिए आर्मी अस्पताल जालंधर कैंट में भर्ती करवाया गया था।

कुल्हड़ पिज्जा कपल्स की नई VIDEO आई सामने, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *