Punjab News: पंजाब सरकार की बड़ी कार्रवाई, कई प्रिंसिपलों को शो कॉज नोटिस, जाने वजह

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 354 शब्द|📅 07 May 2025

डेली संवाद, फिरोजपुर। Punjab News: पंजाब के फिरोजपुर (Firozpur) के जिला शिक्षा अफसर द्वारा जिले के 37 प्रिंसिपलों, मुख्य अध्यापकों और स्कूल प्रभारियों को कुछ विद्यार्थियों के नाम काटने पर कारण बताओ नोटिस (Notice) जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

इस मामले में सरकारी अध्यापक यूनियन फिरोजपुर का प्रतिनिधिमंडल जिला प्रधान राजीव कुमार हांडा के नेतृत्व में प्रिंसिपल गुरमेल सिंह, प्रिंसिपल हरफूल सिंह, प्रिंसिपल रमन, हेड टीचर कपिल सानन, जोगिंदर सिंह, गुरप्रीत सिंह, शिवानी को साथ लेकर जिला शिक्षा अफसर सेकेंडरी शिक्षा संजीव कुमार को मिला।

नाम हटाना कोई गैरकानूनी काम नहीं

डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष विक्रम देव सिंह ने इस ‘कारण बताओ’ नोटिस पर कड़ा नोटिस लेते कहा कि जो छात्र लंबे समय से अनुपस्थित हैं या अन्य शैक्षणिक संस्थानों में स्थानांतरित हो गए हैं, उनके नाम हटाना कोई गैरकानूनी काम नहीं है।

यदि कोई अभिभावक अपने बच्चे का नाम स्कूल से कटवाना चाहता है या छात्र लगातार कई महीनों तक अनुपस्थित रहता है या माता-पिता ने गांव/शहर छोड़ दिया है तो ऐसी स्थिति में छात्र का नाम काटना पड़ता है।

स्कूल प्रिंसिपलों पर दबाव बनाने की कोशिश

स्कूल ना आने वाले विद्यार्थियों के नाम रिकार्ड में बोलते रहने के कारण सरकारी प्रवक्ता और ग्रांट का गलत इस्तेमाल होने के भी आसार बने रहते है।

Punjab News
Punjab News

उन्होंने कहा कि जिला शिक्षा अधिकारी फिरोजपुर द्वारा जारी किए गए कारण बताओ नोटिस से पहले स्कूल प्रिंसिपलों के साथ बैठक की गई थी और विद्यार्थियों के नाम काटे जाने के कारणों का विवरण उनसे लिखित तौर पर लिया गया था और अब कारण बताओ नोटिस जारी करके स्कूल प्रिंसिपलों पर दबाव बनाने की कोशिश की जा रही है। उनका कहना है कि इन स्कूल प्रमुखों को नोटिस जारी करना सरासर धक्केशाही है।

शिक्षा अफसर द्वारा नोटिस खारिज

प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के बाद जिला शिक्षा अधिकारी सेकेंडरी शिक्षा फिरोजपुर संजीव कुमार ने यूनियन प्रतिनिधिमंडल, प्रिंसिपलों और मुख्य अध्यापकों को आश्वासन दिया कि सभी नोटिस खारिज किए जा रहे हैं और सभी स्कूल प्रिंसिपल शानदार काम कर रहे है।

कुल्हड़ पिज्जा कपल्स की नई VIDEO आई सामने, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *