Punjab News: पंजाब में 50 लाख रुपये का सोना जब्त किया

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 243 शब्द|📅 07 May 2025

डेली संवाद, अमृतसर। Punjab News: पंजाब के अमृतसर में श्री गुरु रामदास जी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कस्टम विभाग (Customs Department) ने करीब 50 लाख रुपये का सोना जब्त किया है।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

आरोपी के पास से सोना जब्त कर उसका मूल्यांकन कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी कल रात मिलान से अमृतसर एयरपोर्ट (Amritsar Airport) पर उतरा था।

यात्री के सामान की जांच की गई

कस्टम विभाग की ओर से साझा की गई जानकारी के अनुसार नियोस की फ्लाइट संख्या NO534 रात को अमृतसर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरी थी।

Punjab News
Punjab News

कस्टम जांच के दौरान एक यात्री के सामान की जांच की गई। उसके बैग से 4 सोने की चूड़ियां बरामद हुईं। जांच के दौरान यात्री पूरे दस्तावेज नहीं दिखा पाया। जिसके बाद कस्टम ने सोना जब्त कर लिया है।

रॉ फॉर्म में लाया गया था सोना

कस्टम अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी 24 कैरेट कच्चे सोने को 4 चूड़ियों में बदलकर लाए थे। कस्टम द्वारा जब चूड़ियों का वजन किया गया तो उनका वजन 672 ग्राम निकला।

Punjab News: पंजाब में 50 लाख रुपये का सोना जब्त किया

इसके बाद उनका मूल्यांकन किया गया, जो करीब 49,92,960/- रुपये निकला। फिलहाल, सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 की धारा 110 के तहत सोने को जब्त कर लिया गया है। आगे की जांच अभी जारी है।

कुल्हड़ पिज्जा कपल्स की नई VIDEO आई सामने, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *