Weather Update: पंजाब के कई शहरों में बारिश का अलर्ट, पढ़ें मौसम विभाग की रिपोर्ट

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Weather Update
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 253 शब्द|📅 07 May 2025

डेली संवाद, जालंधर। Weather Update: मानसून (Monsoon) में बारिश न होने से तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। पंजाब (Punjab) के बठिंडा (Bathinda) में तापमान एक बार फिर 40 डिग्री पर पहुंच गया है। वहीं, 24 घंटे के अंदर पंजाब के तापमान में 0.6 डिग्री की बढ़ोतरी हुई और औसत तापमान सामान्य से 3.5 डिग्री अधिक रहने का अनुमान लगाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: क्या कनाडा में पढ़ाई करना है PR कि गारंटी? जानिए क्या कहती है सरकार

मौसम विभाग (India Meteorological Department) ने मोहाली, फतेहगढ़ साहिब और लुधियाना के साथ-साथ चंडीगढ़ में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र (IMD) के अनुसार, आज भी पंजाब में बारिश को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। लेकिन कुछ इलाकों में बारिश के आसार हैं।

weather
weather

पटियाला में बारिश के आसार

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, हिमाचल से सटे 8 जिलों पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, एसएएस नगर, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में बारिश के आसार हैं। जबकि अन्य राज्यों में बारिश की संभावना 25% से भी कम है।

Weather Update
Weather Update

पंजाब में मानसून की धीमी गति के पीछे बंगाल की खाड़ी में दबाव और पश्चिमी विक्षोभ का कमजोर होना है। लेकिन 21 जुलाई के पूर्वानुमान के अनुसार अगर बंगाल की खाड़ी का असर कम हुआ तो पंजाब में 22 जुलाई से बारिश देखने को मिल सकती है। जिसके बाद पंजाब में लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी और धान की खेती के लिए भी अच्छा रहेगा।

कुल्हड़ पिज्जा कपल्स की नई VIDEO आई सामने, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *