Jalandhar News: जालंधर में किडनैपिंग की कोशिश, ताबड़तोड़ फायरिंग; इलाके में दहशत

Daily Samvad
2 Min Read
Pistol
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 297 शब्द|📅 07 May 2025

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर से बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि जालंधर (Jalandhar) में लम्मा पिंड चौक के पास कार सवार हमलावरों ने बाइक सवार युवक को किडनैप (Kidnap) करने की कोशिश की। इस दौरान लोगों से घिरे देख बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग (Firing) शुरू कर दी। इसके बाद वे भाग निकले, इससे इलाके में दहशत है।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

जानकारी के मुताबिक बाइक सवार को किडनैप करने की कोशिश की गई है। किडनैपर लम्मा पिंड चौक के पास से बाइक सवार युवक का पीछा कर रहे थे। जब बाइक सवार भीड़ के कारण लम्मा पिंड चौक के पास रुका तो कार से उतरे युवकों ने फायरिंग कर दी। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

Jalandhar News

आरोपी कार लेकर फरार

इस घटना के चश्मदीद प्रताप सिंह ने कहा- यह घटना उनके सामने हुई। घटना के समय वह चौक पर ही मौजूद थे। घटना के तुरंत बाद मामले की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई।

जिसके बाद सबसे पहले पीसीआर टीम जांच के लिए पहुंची। जिस जगह पर घटना हुई, उसके आसपास सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। जिसके आधार पर पुलिस कार और आरोपियों की पहचान में जुट गई है।

kidnap
kidnap

हमलावर भोगपुर की तरफ भाग गए

बाइक सवार पर गोलियां चलाने के बाद आरोपी पठानकोट चौक की तरफ गए और वहां से भोगपुर की तरफ भाग गए। राहगीरों और पीड़ित ने आरोपियों का पीछा भी किया, लेकिन वे पकड़ में नहीं आ सके।

घटना की सूचना मिलते ही थाना रामा मंडी, थाना डिवीजन नंबर-8 और एसीपी सेंट्रल जांच के लिए मौके पर पहुंचे। काफी देर तक पुलिस थानों की सीमा को लेकर असमंजस में रही।

अमृतसर में देख लो भ्रष्टाचार की इमारत, देखें VIDEO

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *