Canada- Punjab News: कनाडा में पढ़ाई करने गई पंजाब की लड़की की मौत, गांव में शोक की लहर

Daily Samvad
2 Min Read
Canada News
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 255 शब्द|📅 07 May 2025

डेली संवाद, अच्चल साहिब। Canada- Punjab News: पंजाब के हलका श्री हरगोबिंदपुर के अधीन आते गांव सुक्खा चिड़ा की छात्रा की कनाडा के ब्रैम्पटन (Brampton) में हुए सड़क हादसे (Road Accident) में मौत होने की दुखद खबर सामने आई है।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

इस संबंध में मृतक लड़की के चाचा ग्रंथी नरिंदर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी भतीजी लखविंदर कौर कोमल (21) पुत्री बलविंदर सिंह निवासी गांव सुक्खा चिड़ा करीब 10 महीने पहले कनाडा में पढ़ाई करने गई थी। उन्होंने बताया कि छुट्टियां होने के कारण अपनी 5 सहेलियों सहित काम पर जा रही थी।

Canada- Punjab News
Canada- Punjab News

वह जिस गाड़ी में सवार थे वह अनियंत्रित हो गई और पेड़ों से टकरा गई, जिस कारण उसकी भतीजी लखविंदर कौर कोमल सहित तीन अन्य लड़कियों की मौके पर ही मौत हो गई और कार चालक व एक अन्य लड़के की हालत गंभीर बनी हुई है।

गांव में शोक की लहर

इस दुखद घटना की जानकारी मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। इस मौके पर समाज सेवी बलदेव सिंह बल्ला सुक्खा चिड़ा ने बताया कि यह एक मेहनती परिवार है। मृतक लड़की के पिता दिहाड़ीदार है।

उसने बहुत मेहनत कर और कुछ कर्ज लेकर अपनी बेटी का भविष्य सुरक्षित करने के लिए करीब 10 महीने पहले उसे कनाडा में पढ़ने के लिए भेजा था। अभी सिर्फ 2 ही सेमेस्टर क्लियर हुए थे कि यह हादसा हो गया।

अमृतसर में देख लो भ्रष्टाचार की इमारत, देखें VIDEO

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *