Jalandhar News: इनोसेंट हार्ट्स स्पोर्ट्स हब द्वारा पहले इंटर स्कूल डे-नाइट फुटसल चैंपियनशिप का आयोजन

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: इनोसेंट हार्ट्स स्पोर्ट्स हब (Innocent Hearts Sports Hub) लोहारां द्वारा पहले इंटर स्कूल डे-नाइट फुटसल चैंपियनशिप (Futsal Championship) का आयोजन इनोसेंट हार्ट्स (Innocent Hearts) लोहारां कैम्पस में किया गया। इस तरह की चैंपियनशिप जालंधर में पहली बार आयोजित की गई है।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

फुटसल पाँच खिलाड़ियों की दो टीमों के बीच खेला जाता है। 19 व 20 जुलाई को इनोसेंट हार्ट्स के पाँचों स्कूलों की अंडर-14 ,अंडर-17 लड़कों की टीमों ने भाग लिया। 19 जुलाई को सेमीफाइनल तथा 20 जुलाई को फाइनल मैच खेले गए, जिसमें अंडर-14 वर्ग में ग्रीन मॉडल टाऊन की टीम ने ने गोल्ड मेडल तथा कैंट जंडियाला रोड की टीम ने सिल्वर मेडल जीता।

Innocent Hearts Sports Hub organised the first inter-school day-night futsal championship
Innocent Hearts Sports Hub organised the first inter-school day-night futsal championship

अंडर-17 वर्ग में लोहारां की टीम ने गोल्ड जीता

अंडर-17 वर्ग में लोहारां की टीम ने गोल्ड तथा ग्रीन मॉडल टाऊन की टीम ने सिल्वर मेडल जीता। विजेता टीम को डॉ. रोहन बौरी (डायरेक्टर इनोसेंट हार्ट्स आई सेंटर) तथा डॉ. पलक बौरी (डायरेक्टर सीएसआर) ने उनकी इस उपलब्धि पर बधाई दी तथा उन्हें पुरस्कार देकर सम्मानित किया‌‌।

इस अवसर पर इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप के चेयरमैन डॉ.अनूप बौरी, श्रीमती शैली बौरी (एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर स्कूल्स), श्रीमती आराधना बौरी (एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर कॉलेजिस), डॉ. रोहन बौरी (डायरेक्टर इनोसेंट हार्ट्स आई सेंटर), डॉ.पलक गुप्ता बौरी (डायरेक्टर सीएसआर) उपस्थित थे।

Innocent Hearts Sports Hub organised the first inter-school day-night futsal championship
Innocent Hearts Sports Hub organised the first inter-school day-night futsal championship

अभिभावकों का धन्यवाद

श्री राजीव पालीवाल (डिप्टी डायरेक्टर स्पोर्ट्स तथा प्रिंसिपल ग्रीन मॉडल टाऊन) ने खिलाड़ियों को बधाई थी तथा पाँचों स्कूलों के स्पोर्ट्स टीचर्स व खिलाड़ियों की अभिभावकों का धन्यवाद किया।

Innocent Hearts Sports Hub organised the first inter-school day-night futsal championship
Innocent Hearts Sports Hub organised the first inter-school day-night futsal championship

उन्होंने बताया कि लोहारा में चलाया जा रहा रिजल्ट स्पोर्ट्स हब में इंटरनेशनल लेवल पर 10 मीटर शूटिंग रेंज, एंटी स्किट बास्केटबॉल कोर्ट, बॉक्स क्रिकेट, बॉक्स फुटबॉल, क्रिकेट,मार्शल आर्ट, टेबल टेनिस आदि खेलों में सुबह-शाम प्रशिक्षित कोचों की व्यवस्था की गई है।

अमृतसर में देख लो भ्रष्टाचार की इमारत, देखें VIDEO

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *