Jalandhar News: विधायक रमन अरोड़ा ने लगाया जनता दरबार, 500 से अधिक लोगों की सुनी समस्याएं, मौके पर ही किया निपटारा

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: आम आदमी पार्टी (AAP) के केंद्रीय हलका जालंधर (Jalandhar Central) से विधायक रमन अरोड़ा (Raman Arora MLA) ने आज पिंड चौका रामामंडी (Ramamandi) में आप की सरकार आपके द्वार के तहत खुला दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनी और मौके पर निपटारा भी कराया।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

इस दौरान करीब 500 लोगों की समस्याएं सुनकर मौके पर ही संबंधित विभागों के अफसरों को निर्देश दिया कि 7 दिन के अंदर सामान्य तरह की शिकायतों का निपटारा कराया जाए। विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि जो भी शिकायतें मिली हैं वे उनका 10 दिन में फॉलोअप करेंगे। यदि शिकायतें दूर नहीं हुई तो एक्शन के लिए डीसी को पत्र लिखेंगे। लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Raman Arora MLA Jalandhar
Raman Arora MLA Jalandhar

विधायक ने अफसरों को चेताया

विधायक रमन अरोड़ा ने अफसरों को चेताया कि कई शिकायतें ऐसी भी मिल रहीं, जिसमें अफसर लोगों का फोन नहीं उठाते और दफ्तर जाने पर बार बार दौड़ाया जाता है। इसे बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अफसर अपने पुराने ढर्रे से बाहर निकलें और जनता को सर्वोपरि मानते हुए उनकी बातें सुनने के बाद तत्काल निपटारा कराएं।

विधायक रमन अरोड़ा ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली यह पंजाब सरकार की तरफ से पंजाब के हर वर्ग की भलाई के काम करने और लोगों के मसले हल करने के लिए लगातार यत्न किए जा रहे हैं।

Raman Arora MLA Jalandhar
Raman Arora MLA Jalandhar

प्रतिदिन जनता दरबार लगाया जाएगा

विधायक रमन अरोड़ा ने बताया कि आप की सरकार आपके द्वार के तहत प्रतिदिन जनता दरबार लगाया जाएगा। जिसमे आधार कार्ड, राशन कार्ड, विधवा पेंशन, बुढ़ापा पेंशन, पुलिस, तहसील, डी सी ऑफिस बिजली विभाग, सेहत से संबंधित शिकायतें सुन उनका हल किया जाएगा।

जनता दरबार को लेकर विधायक का कहना है कि यही जनता तो हमारी पूंजी है। इनकी बदौलत ही तो हम चुनाव जीते हैं। अगर हम इनकी नहीं सुनेंगे तो किसकी सुनेंगे । इस मौके वार्ड इंचार्ज लगनदीप सिंह, शिवम मदान, हनी भाटिया, सूरज, संदीप पाहवा, तरलोक सरहा सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

अमृतसर में देख लो भ्रष्टाचार की इमारत, देखें VIDEO

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *