Jalandhar News: वरुण कश्यप NPC के राष्ट्रीय चेयरमैन और कुलविंदर सिंह जौली बेदी पंजाब के अध्यक्ष नियुक्त

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: विदेशों में होने वाले विभिन्न कार्यक्रम, फेस्टिवल, सेमिनार, युवाओं से संबंधित कार्यक्रमों के लिए भारत की ओर से भेजे जाने वाली टीम के चयन के लिए बनाई गई राष्ट्रीय तैयारी समिति (National Preparatory Committee) एनपीसी (NPC) का चेयरमैन महानगर के कारोबारी एवं समाज सेवक वरुण कश्यप को नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

इस संबंध में रूस की राजधानी मॉस्को में देशों के एनपीसी प्रमुख और उप प्रमुख शामिल हुए थे। वरुण कश्यप को भारत की एनपीसी का चेयरमैन नियुक्त किया गया और उन्हें अपनी कमेटी और देश के विभिन्न राज्यों के अध्यक्ष नियुक्त करने के अधिकार दिए गए। उसी के तहत रोटरी क्लब जालंधर ईस्ट के असिस्टेंट गवर्नर एवं युवा भाजपा नेता कुलविंदर सिंह जौली बेदी को पंजाब का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

विदेश में देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए तैयार करना

इस संबंध में जानकारी देते हुए वरुण कश्यप ने बताया कि एनपीसी का मुख्य उद्देश्य देश के प्रतिभाशाली युवाओं को विदेश में देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए तैयार करना है। ये युवा विभिन्न क्षेत्रों से हो सकते हैं जिनमें आईटी विशेषज्ञ, खेलों के क्षेत्र में प्रतिभाशाली, नई खोज करने वाले, शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी हैं।

इनए कारोबार शुरू करने वाले, नए और आधुनिक विचारों वाले, देश को आगे ले जाने की क्षमता रखने वाले, शिक्षा और विज्ञान के क्षेत्र से संबंधित, मीडिया, सोशल मीडिया से संबंधित स्टार्टअप करने वाले, कला और संस्कृति से संबंधित यानी हर वर्ग से संबंधित कुशल और कौशल से भरपूर युवाओं को आगे लाना है ताकि वे विभिन्न देशों में जाकर भारत का प्रतिनिधित्व कर सके।

भारत के संबंध मजबूत कर सके

वरुण कश्यप ने बताया कि इसीलिए भारत के विभिन्न राज्यों के अध्यक्षों का चयन किया गया है। कुलविंदर सिंह जोली बेदी को पंजाब के अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है ताकि ये अपनी टीम का गठन करके प्रतिभाशाली युवाओं की खोज करें ताकि उन्हें राष्ट्रीय स्तर की टीम तैयार की जा सके जो विभिन्न देशों में अपनी प्रतिभा से देश का नाम रोशन कर सके और विभिन्न देशों के साथ भारत के संबंध मजबूत कर सके।

वरुण कश्यप ने बताया कि रूस में विश्व युवा महोत्सव निदेशालय द्वारा निर्मित एनपीसी भारत में युवाओं के विकास के लिए समर्पित है। यह समिति विभिन्न युवा विकास कार्यक्रमों और अवसरों को लागू करने के लिए रूस में वर्ल्ड यूथ फेस्टिवल निदेशालय के साथ मिलकर काम करती है।

पंजाब में एक मजबूत टीम तैयार करेंगे

इस अवसर पर कुलविंदर सिंह जौली बेदी ने बताया कि एनपीसी ने उन पर जो विश्वास व्यक्त किया है उस पर खरा उतरते हुए वह पंजाब (Punjab) में एक मजबूत टीम तैयार करेंगे। इसके अलावा पंजाब के विभिन्न शहरों से प्रतिभाशाली युवकों को एकत्रित करेंगे ताकि उनकी प्रतिभा का लाभ उठाया जा सके।

उन्होंने कहा कि वह वरुण कश्यप और एनपीसी की पूरी टीम का आभार व्यक्त करते हैं जिन्हें जिन्होंने उन्हें ऐसा अवसर प्रदान किया और वह उनकी उम्मीदों पर खरा उतारने का पूरा प्रयास करेंगे।

अमृतसर में देख लो भ्रष्टाचार की इमारत, देखें VIDEO

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *