Punjab News: शिक्षा विभाग ने स्कूलों को जारी किए सख्त order

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 283 शब्द|📅 07 May 2025

डेली संवाद, पंजाब। Punjab News: शिक्षा विभाग पंजाब द्वारा सभी सरकारी प्राइमरी स्कूलों को पत्र जारी किया गया है। जानकारी के अनुसार विभाग द्वारा राज्य के सभी सरकारी प्राइमरी स्कूलों में विद्यार्थियों को ई-कंटेंक के जरिए पढ़ाई करवाने और अन्य कामों के लिए स्कूल में विद्यार्थियों की गिनती के अनुसार कंप्यूटर दिए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

इसके लिए कंप्यूटरों की सप्लाई और इंस्टॉलेशन का काम जल्द शुरू किया जा रहा है। इन कंप्यूटरों को M/s Acer India Pvt. Ltd द्वारा इंस्टॉल किया जाएगा। इसके चलते स्कूलों को नए निर्देश जारी किए गए हैं।

School
School

चोरी की संभावना न रहे

स्कूलों में कंप्यूटरों की इंस्टॉलेशन करवाने के लिए कमरे की सफाई और बिजली की फिटिंग करवाने के लिए कहा गया है। इसके साथ ही कंप्यूटरों की इंस्टॉलेशन के लिए जरुरी फर्नीचर का प्रबंध स्कूल स्तर पर किया जाएगा।

Punjab News
Punjab News

वहीं स्कूल प्रमुख अपनी देखरेख में अपनी सुविधा के अनुसार कंप्यूटर की इंस्टॉलेशन सुनिश्चित करने के बाद इंस्टॉलेशन के 24 घंटे के भीतर ई-पंजाब पोर्टल पर बनाए गए मॉड्यूल में डाटा अपडेट करेंगे। कंप्यूटर की इंस्टॉलेशन सुरक्षित स्थान पर करनी चाहिए ताकि चोरी आदि की संभावना न रहे।

स्मार्ट स्कूल से संपर्क करें

वहीं कहा गया है कि कंप्यूटर के कीबोर्ड, माउस और एलईडी के टूटने की संभावना अधिक होती है, इसलिए इनकी सुरक्षा का ध्यान रखना चाहिए और छात्रों को भी इसके बारे में सूचित करना चाहिए।

वहीं इस दौरान अगर किसी भी प्रकार की समस्या आती है या जानकारी जी जरूरत पड़ती है तो 0172-5212328 या जिले के स्मार्ट स्कूल से संपर्क किया जा सकता है।

अमृतसर में देख लो भ्रष्टाचार की इमारत, देखें VIDEO

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *