Punjab News: पंजाब में युवक पर फायरिंग, जिम के बहाने घर से लेकर गए थे दोस्त

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 380 शब्द|📅 07 May 2025

डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: पंजाब के जिला लुधियाना (Ludhiana) में दोस्तों द्वारा 20 साल के युवक के सिर में गोली मारी (Firing) गई। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

जानकारी के अनुसार गांव सुजातवाला की मच्छी कालोनी में 20 वर्षीय दीपू अपने दोस्तों के साथ जिम गया था, जहां दोस्तों ने गोली मारकर उसे गंभीर घायल कर दिया।

हालत गंभीर बनी

बताया जा रहा है कि दीपू अभी अस्पताल में उपचाराधीन है, जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है। जांच अधिकारी सरजीत सिंह के अनुसार आरोपियों की पहचान गुरमीत सिंह, अमनदीप सिंह और सोनू निवासी मच्छी कालोनी मेहरबान के रूप में हुई है।

पुलिस ने उनके खिलाफ धारा 109, 61 (2) और आर्म्स एक्ट के अधीन केस दर्ज किया है। पुलिस को दिए बयान में विक्की निवासी ग्रीन सिटी गनीजा रोड गांव मूरवाला ने बताया कि वह 7 भाई बहन है।

जिम जाने के बहाने अपने साथ ले गए

गत 15 जुलाई रात 8 बजे उसका भाई दीपू (20) को उक्त आरोपी जिम जाने के बहाने अपने साथ ले गए, जिसके बाद वह वापिस नहीं आया। कई बार फोन करने पर नंबर भी बंद आ रहा था।

Gym
Gym

अगले दिन सुबह 6:30 बजे मोहल्ले के रहने वाले एक बच्चे ने आकर बताया कि उसके छोटा भाई दीपू बेसूध अवस्था में गिरा पड़ा है।

गोली लगने से आंख डेमेज

जब उसने मौके पर आकर देखा तो उसके भाई के हाथ बंधे थे और आंख के पास चोट का निशान था, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर गए।

Ludhiana Meharban Firing Youth Case
Ludhiana Meharban Firing Youth Case

जहां से उसे पी.जी.आई. अस्पताल रैफर कर दिया गया। जहां ऑपरेशन दौरान उसके सिर से गोली का खोल निकाला गया, लेकिन आंख हमेशा के लिए डैमेज हो गई है। उसकी हालत क्रिटिकल है।

मामला दर्ज किया

थाना मेहरबान से ASI सुरजीत सिंह मामले की जांच कर रहे है। पुलिस ने आरोपी गुनीत सिंह, अमनदीप सिंह और सोनू के खिलाफ धारा 109,61(2),25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

दीपू फैक्ट्री में फोल्डिंग मशीन चलाता था। उसकी हमलावरों से क्या दुश्मनी थी यह अभी पता नहीं चल सका। पुलिस इलाके में सीसीटीवी फूटेज खोज रही है।

अमृतसर में देख लो भ्रष्टाचार की इमारत, देखें VIDEO

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *