Punjab News: पंजाब के सरकारी अस्पताल में मची अफरा-तफरी, गुस्साए लोगों ने इमरजेंसी के बाहर दिया धरना

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 344 शब्द|📅 07 May 2025

डेली संवाद, पटियाला। Punjab News: पंजाब के पटियाला (Patiala) में सरकारी अस्पताल राजिंदरा (Rajindra Hospital) की हालत दयनीय हो गई है। देर रात अस्पताल में बिजली चली जाने से मरीजों में अफरा-तफरी मच गई। गर्मी से परेशान मरीजों के परिजन पंखा झलते नजर आए।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। डॉक्टरों ने टॉर्च की मदद से इलाज किया। मरीजों के गुस्साए परिजनों ने इमरजेंसी के बाहर धरना भी दिया। एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें डॉक्टर टॉर्च की मदद से मरीज का इलाज कर रहे हैं।

doctor
doctor

जेनरेटर की सुविधा न होने से मरीज परेशान

जानकारी देते हुए मरीजों के परिजनों ने बताया कि यहां करीब 2 घंटे से बिजली गुल है। प्रशासन की ओर से यहां कोई व्यवस्था नहीं की गई है। मरीजों को जेनरेटर की सुविधा भी नहीं दी जा रही है।

Punjab News
Punjab News

वहीं एक मरीज ने आरोप लगाया है कि डॉक्टर ने उसके पिता की जांच कराने के लिए लिखा था। जिसके बाद परिजनों का आरोप है कि जब उन्होंने पूछा कि जांच कहां कराएं तो डॉक्टर ने कहा कि मरीज को कहीं और ले जाओ।

बिना लाइट के इलाज, कुछ हुआ तो कौन जिम्मेदार?

पातड़ा से आए रामपाल ने आरोप लगाया है कि एक वार्ड में लाइट है जबकि 2 वार्ड में लाइट नहीं है। पीड़ित परिवार ने कहा कि उनके पिता को सांस लेने में काफी दिक्कत हो रही है। अब लाइट भी नहीं है, ऐसे में अगर उनके पिता को कुछ हो गया तो कौन जिम्मेदार होगा। समाना से आए कर्मजीत ने कहा कि उनकी मां को लीवर की समस्या है।

Patiala Rajindra Hospital Late Night Ruckus
Patiala Rajindra Hospital Late Night Ruckus

परिवार ने आरोप लगाया है कि अगर अस्पताल में यह हाल है तो गरीब व्यक्ति इलाज के लिए कहां जाए। उन्होंने कहा कि इस हालत में वे मरीज को कहां लेकर जाएं। ऐसे में लोगों ने धरना देकर सरकार से अस्पताल में जनरेटर की उचित व्यवस्था करने की अपील की है।

अमृतसर में देख लो भ्रष्टाचार की इमारत, देखें VIDEO

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *