Punjab News: पंजाब में बैंक के 5 कर्मचारियों को विजीलैंस ने किया गिरफ्तार, जाने वजह

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब विजीलैंस ब्यूरो (Punjab Vigilance Bureau) ने सहकारी समिति धुग्गा कलां और सहकारी बैंक रूपोवाल, जिला होशियारपुर (Hoshiarpur) के पांच कर्मचारियों को मृतक सदस्य के नाम पर ऋण लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इस मामले में सहकारी समिति धुग्गा कलां के तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

इस संबंध में जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के एक अधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में युद्धवीर सिंह, पूर्व इंस्पेक्टर और मौजूदा सहायक रजिस्ट्रार, सहकारी बैंक दसूहा, रविंदर सिंह क्लर्क-कम-कैशियर, सहकारी बैंक शाखा रूपोवाल, तहसील दसूहा, जो अब एक एकाउंटेंट सहकारी बैंक लिमिटेड शाखा सीकरी, होशियारपुर में तैनात है।

Punjab News
Punjab News

इन्हें गिरफ्तार किया गया

जिसमें मंजीत सिंह कैशियर (सेवानिवृत्त), सहकारी बैंक शाखा रूपोवाल और अवतार सिंह पूर्व- मैनेजर (सेवानिवृत्त) परमजीत सिंह पूर्व प्रबंधक (सेवानिवृत्त) सहित बैंक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में दर्ज शिकायत की जांच के दौरान सामने आने पर तथ्यों के आधार पर आरोपी अजायब सिंह सचिव सहकारी समिति गांव धुग्गा कलां कलां जिला होशियारपुर सहित सदस्य निरंजन सिंह और तरसेम सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है।

जालंधर रेंज में मामला दर्ज किया गया

जिसमें धारा 409, 420, 465, 466, 467, 468, 471, 120-बी आई.पी.सी. और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 3(1)(ए) धारा 13(2) के तहत विजीलैंस ब्यूरो के जालंधर रेंज में मामला दर्ज किया गया है।

punjab-vigilance Bureau
punjab-vigilance Bureau

इस बारे में ज्यादा जानकारी देते हुए उन आगे बताया कि उक्त मामलो की तफ्तीश दौरान उक्त कैशियर अजायब सिंह को गाँव धुग्गा कलां के रहने वाले सोसायटी के मृतक मैंबर गुलजार सिंह के नाम पर 1,92,000 रुपए का कर्ज़ लेने के दोष में सहकारी सभा के अन्य आधिकारियों के साथ गिरफ़्तार किया गया था।

निरंजन सिंह और तरसेम सिंह को गिरफ्तार कर लिया

यह भी पता लगा है कि दोषी सैक्ट्री अजायब सिंह ने सोसायटी का सारा कर्ज़ मृतक गुलजार सिंह के खाते में जमा करवा दिया था और अन्य के साथ मिलीभुगत करके उसी तारीख़ को उसके नाम पर 1,90, 000 रुपए का कर्ज़ दोबारा लिया था।

विजीलैंस की तफ्तीश दौरान अपनी गिरफ़्तारी के डर से उसने उक्त बैंक को ब्याज सहित सारा कर्ज़ 2 26, 315 रुपए लाख रुपए जमा करवा दिया था। प्रवक्ता ने बताया कि पूछताछ के आधार पर ब्यूरो ने तीन आरोपियों अजायब सिंह और सदस्यों निरंजन सिंह और तरसेम सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

इसके बाद गहराई से जांच की गई, जिसमें पाया गया कि उक्त पांचों कर्मचारियों ने आपस में मिलीभुगत कर सहकारी समिति धुगा कलां और समिति के एक मृत सदस्य के नाम पर यह ऋण स्वीकृत कर जमा करवाने के लिए सहकारी बैंक धुग्गा कलां शाखा रूपोवाल से धोखाधड़ी की थी।

अमृतसर में देख लो भ्रष्टाचार की इमारत, देखें VIDEO

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *