Weather Update: पंजाब के 12 जिलों में बारिश और तेज हवा चलने का अलर्ट, पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Weather Update
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 300 शब्द|📅 07 May 2025

डेली संवाद, जालंधर। Weather Update: पिछले कुछ दिनों की गर्मी और उमस से आज पंजाब (Punjab) के लोगों को थोड़ी राहत मिली है। जालंधर (Jalandhar) में सुबह बारिश होने के बाद राहत मिली है। हालांकि बारिश (Rain) के बाद तेज धूप से फिर से उमस बढ़ गई है। हालांकि मौसम विभाग (IMD) ने दो दिन बारिश की चेतावनी दी है।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

मौसम विभाग (India Meteorological Department) ने आज राज्य के 12 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि पिछले 24 घंटे में तापमान में 0.5 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है, लेकिन यह औसत तापमान से 4.3 डिग्री ज्यादा रहा है। बठिंडा में सबसे ज्यादा 40.9 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है।

weather update
weather update

सभी शहरों में बादल छाए

वहीं, मौसम विभाग ने 30 शहरों में हल्की से मध्यम बारिश, बिजली चमकने और 40 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया था। लेकिन कुछ स्थानों पर मात्र बूंदाबांदी हुई। हालांकि बारिश का मौसम जरूर बना हुआ था। लुधियाना समेत सभी शहरों में बादल छाए हुए थे।

मौसम विभाग के विशेषज्ञों के अनुसार पिछले एक सप्ताह से दक्षिण में राजस्थान के पास मानसून ट्रफ (कम दबाव) क्षेत्र की रेखा बनी हुई थी। आज इसका पश्चिमी छोर उत्तर की ओर बढ़ेगा। यह अपनी सामान्य स्थिति में आ जाएगा। वहीं, एक चक्रवात कमजोर होकर पाकिस्तान की ओर बढ़ेगा और इसका असर खत्म हो जाएगा।

weather-Alerts
weather-Alerts

इन शहरों में बारिश

पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और मोहाली में बारिश का येलो अलर्ट है। इन जिलों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान कुछ इलाकों में बिजली चमकेगी और हवाएं भी चलेंगी।

अमृतसर में देख लो भ्रष्टाचार की इमारत, देखें VIDEO

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *