Canada News: कनाडा में एक बार फिर हिंदू मंदिरों को बनाया गया निशाना

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, कनाडा। Canada News: कनाडा (Canada) में एक बार फिर हिंदू मंदिरों (Hindu Temples) को निशाना बनाया गया है। हिंदू मंदिरों के बाहर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के खिलाफ खालिस्तानी (Khalistani) समर्थकों की तरफ से नारे लिखे गए हैं।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

जिसके बाद हिंदू समुदाय में अक्रोष है। उनका कहना है कि कनाडा सरकार (Canada Government) की नीतियों के कारण खालिस्तानी चरमपंथी नफरत और हिंसा की अपनी सार्वजनिक बयानबाजी से आसानी से बच जाते हैं।

Justin Trudeau, Prime Minister, Canada
Justin Trudeau, Prime Minister, Canada

मंदिर में शर्मनाक हरकत की

कनाडा के एडमॉन्टन में हिंदू मंदिर बीएपीएस स्वामीनारायण मंदिर में ये शर्मनाक हरकत की गई है। मंदिर की दिवारों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कनाडा में हिंदू सांसद चंद्रा आर्या (MP Chandra Arya) नफरत भरी शब्दावली का प्रयोग किया गया है।

PM-Narendra-Modi
PM-Narendra-Modi

खालिस्तानी समर्थकों ने लिखा है- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कनाडा के सांसद आर्या हिंदू आतंकवादी हैं और ये एंटी कानाडा हैं।

खालिस्तानी समर्थकों से हिंदू व भारतीयों की चिंतित

बीते कुछ समय से कनाडा के हिंदू मंदिरों व समुदाय के लोगों को निशाना बनाए जाने के बाद से भारतीय समुदाय चिंतित है। पिछले कुछ वर्षों के दौरान ग्रेटर टोरंटो एरिया, ब्रिटिश कोलंबिया और कनाडा के अन्य स्थानों में हिंदू मंदिरों को घृणित शब्दावली के साथ नुकसान पहुंचाया जा रहा है।

Canada India Relation
Canada India Relation

सिख फॉर जस्टिस का आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू खुलेआम हिंदुओं को निशाना बनाता है। बीते साल उसने सार्वजनिक रूप से हिंदुओं को भारत वापस जाने का आह्वान किया था।

सांसद आर्या ने इस मुद्दे को गंभीरता से लेन की रखी मांग

कनाडा के सांसद चंद्रा आर्या इस घटना से चिंतित हैं। उन्होंने कहा- खालिस्तान समर्थकों ने प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी की हत्या की तस्वीरों को रोड शो में दिखा ब्रैम्पटन और वैंकूवर में सार्वजनिक रूप से जश्न मनाया और घातक हथियारों को लहराया था।

Canada- India Relation
Canada- India Relation

जैसा कि मैं हमेशा कहता रहा हूं, खालिस्तानी चरमपंथी नफरत और हिंसा की अपनी सार्वजनिक बयानबाजी से आसानी से बच जाते हैं।

हिंदू-कनाडाई चिंतित हैं। एक टूटे हुए रिकॉर्ड की तरह, मैं फिर से कनाडाई कानून प्रवर्तन एजेंसियों से इस मुद्दे को गंभीरता से लेने का आह्वान करता हूं, इससे पहले कि ये बयानबाजी हिंदू-कनाडाई लोगों के खिलाफ भौतिक कार्रवाई में बदल जाए।

अमृतसर में देख लो भ्रष्टाचार की इमारत, देखें VIDEO

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *