Jalandhar News: जालंधर में नगर निगम के अफसरों के खिलाफ एक्शन, ATP और इंस्पैक्टर को शो-काज नोटिस

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर वेस्ट हलके (Jalandhar West) के उप चुनाव (By Poll) के बाद नगर निगम (Municipal Corporation) के चुनावी की तैयारी में जुटी सरकार पूरी तरह से सख्त हो गई है। जालंधर नगर निगम (Jalandhar Municipal Corporation) के दो अफसरों के खिलाफ कार्रवाई शुरू हो गई है। इन दोनों अफसरों को शो काज नोटिस जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

नगर निगम के कमिश्नर गौतम जैन (Gautam Jain IAS) एक्शन मोड में है। कमिश्नर के आदेश पर एमटीपी विजय कुमार ने एटीपी सुखप्रीत कौर और इंस्पैक्टर अजय को शो काज नोटिस जारी कर दिया है। आरोप है कि इनके रहते इनका इलाके में एक के बाद कई अवैध कामर्शियल और रिहाइशी निर्माण हुए है, जिसे इन्होंने न तो रोका और न ही कोई एक्शन लिया।

Jalandhar News: जालंधर में नगर निगम के अफसरों के खिलाफ एक्शन, ATP और इंस्पैक्टर को शो-काज नोटिस
Gautam Jain IAS

ग्रीन काउंटी में हो रहे अवैध विला

एमटीपी विजय कुमार ने बताया कि लद्देवाली रोड पर ग्रीन काउंटी में हो रहे अवैध विला का निर्माण और वडिंग में अवैध कालोनियां व अवैध निर्माण न रोकने और कोई कार्रवाई न करने को लेकर एटीपी और इंस्पैक्टर को शो काज नोटिस जारी किया गया है।

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की जालंधर में रिहाइश से थोड़ी दूरी पर अवैध रूप से दो कालोनियां काटी गई हैं। इसमें रोड किनारे कामर्शियल और कालोनी में अवैध निर्माण हो रहे हैं। पिछले दिनों यहां निगम टीम के नए अफसरों ने कार्रवाई की।

Bhagwant Mann News House in Jalandhar
Bhagwant Mann News House in Jalandhar

अवैध कालोनी में एनओसी और नक्शा भी पास?

सूत्र बता रहे हैं कि वडिंग की दोनों अवैध कालोनी में प्लाटों की न केवल एनओसी जारी की गई है, बल्कि कुछ नक्शे भी पास किए गए हैं। जबकि अवैध कालोनी में नक्शा और एनओसी जारी नहीं हो सकते। सूत्रों के मुताबिक निगम के कुछ अफसरों की मिलीभगत से सरकार को करोड़ों रुपए का चूना लगाया गया है।

MLA-RAMAN-ARORA
MLA-RAMAN-ARORA

वहीं, विधायक रमन अरोड़ा ने कहा है कि सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचाना सबसे बड़ा अपराध है। इसके खिलाफ जांच के लिए कमिश्नर गौतम जैन को कहा गया है। उन्होंने कहा कि जो भी अफसर सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचाने के लिए जिम्मेदार पाया गया, उस पर सख्त कार्रवाई की सिफारिश की जाएगी।

अमृतसर में देख लो भ्रष्टाचार की इमारत, देखें VIDEO

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *