Punjab News: विदेश भेजने का झांसा देकर युवती से गैंगरेप, FIR दर्ज

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: लुधियाना से बड़ी ही शर्मनाक खबर है। लुधियाना में लड़की को इंगलैंड (England) भेजने का झांसा देकर दो लोगों ने उसके साथ गैंगरेप (Gangrape) किया। इसके बाद एक आरोपी के पिता ने लड़की से 5 लाख रुपए लिए और उसे दिल्ली एयरपोर्ट (Delhi Airport) पर छोड़कर फरार हो गया।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

पीड़िता को बाद में पता चला कि आरोपियों ने उसे धोखा किया है। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस को शिकायत दी जिसके बाद थाना डेहलों की पुलिस ने आरोपी साले जतिंदर सिंह और उसके जीजा मक्खन सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है।

Gang Raped with a girl
Gang Raped with a girl

विदेश भेजने का झांसा दिया

पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी जतिंदर सिंह के साथ दोस्ती थी। जतिंदर सिंह ने उसे विदेश भेजने का झांसा दिया था। उसने उसे कहा कि उसका इंगलैंड का वीजा (VISA) लग गया है।

Punjab News
Punjab News

इसके बाद आरोपी उसे अपनी कार में बिठाकर अपने साथ घर ले गया। वहां से उसे बाद में टिब्बा नहर के नजदीक होटल में ले गया जहां आरोपी जतिंदर सिंह और उसके जीजा मक्खन सिंह ने उसके साथ गैंगरेप किया था।

5 लाख रुपए ले लिए थे

इसके बाद आरोपी के जतिंदर के पिता मग्घर सिंह ने उससे 5 लाख रुपए ले लिए थे और उसे दिल्ली एयरपोर्ट पर छोड़कर फरार हो गया था।

money
money

उधर, पुलिस का कहना है कि आरोपी जतिंदर सिंह को पकड़ लिया गया है, जबकि दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।

अमृतसर में देख लो भ्रष्टाचार की इमारत, देखें VIDEO











728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *