Punjab News: पंजाब में बड़े घाटोले में शामिल इंजीनियर गिरफ्तार, पढ़ें पूरा मामला

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो (Punjab Vigilance Bureau) ने औद्योगिक प्लॉटों (Industrial Plots) की आवंटन में अनियमितताओं के मामले में वांछित आरोपी और पंजाब लघु उद्योग और निर्यात निगम (PSIEC) के उप-मंडल इंजीनियर (एस.डी.ई.) स्वतेज सिंह को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

यह जानकारी देते हुए आज यहां राज्य विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि इस संबंध में ब्यूरो ने पहले ही एफआईआर नंबर 04, तारीख 08.03.2024 को आई.पी.सी. की धारा 409, 420, 465, 467, 468, 471, 120-बी तथा 13(1)ए सहित 13(2) के तहत फ्लाइंग स्क्वाड-1 पुलिस स्टेशन, पंजाब मोहाली में मामला दर्ज किया था।

punjab-vigilance Bureau
punjab-vigilance Bureau

अमृतसर में आवंटित

प्रवक्ता ने आगे बताया कि उक्त दोषी ने जाली दस्तावेजों का उपयोग करके गुरतेज सिंह के नाम पर मैसर्स गुरतेज इंडस्ट्रीज नाम की फर्जी फर्म बनाई हुई थी। इसके बाद उसने अपने पुत्र मनरूप सिंह और अन्य रिश्तेदारों के खातों में पैसे पी.एस.आई.ई.सी. को ट्रांसफर करके उक्त फर्म के नाम पर प्लॉट नंबर-ए-394, औद्योगिक फोकल पॉइंट, अमृतसर में आवंटित कर दिया था।

तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया

प्रवक्ता ने बताया कि उक्त दोषी एस.डी.ई. स्वतेज सिंह ने आज मोहाली अदालत में आत्मसमर्पण किया, इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे विजिलेंस के पास तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।

अमृतसर में देख लो भ्रष्टाचार की इमारत, देखें VIDEO

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *