Jalandhar News: जालंधर के पूर्व विधायक राजिंदर बेरी की मां कौशल्या देवी का निधन

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब के जालंधर (Jalandhar) सेंट्रल हलके से विधायक रहे राजिंदर बेरी (MLA Rajinder Beri) को गहरा सदमा लगा है। आज यानी 24 जुलाई को लंबी बीमारी से जूझ रही उनकी मां कौशल्या देवी का निधन हो गया।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

कांग्रेस के मौजूदा शहरी अध्यक्ष राजिंदर बेरी की मां का निधन उनके घर में ही हुआ। बेरी की मां कौशल्या देवी का लंबे समय से इलाज चल रहा था। कौशल्या देवी के अचानक निधन से पूरे परिवार में शोक की लहर है।

rajinder-beri
rajinder-beri

कांग्रेस नेताओं में शोक की लहर

राजिंदर बेरी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं और कांग्रेस के बड़े नेतृत्व से उनकी नजदीकी है। कौशल्या देवी के निधन से कांग्रेस नेताओं में शोक की लहर है। कल यानी गुरुवार को उनका अंतिम संस्कार किशनपुरा स्थित श्मशान घाट में किया जाएगा।

बेरी जालंधर पश्चिम से विधायक थे

बता दें कि राजिंदर बेरी की जालंधर में अच्छी पकड़ है और वह जालंधर के सेंट्रल हलके से कांग्रेस के विधायक थे। पिछले विधानसभा चुनाव में उन्हें आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार रमन अरोड़ा से हार का सामना करना पड़ा था।

जिसके बाद कांग्रेस ने बेरी को शहरी प्रधान नियुक्त किया था। लोकसभा चुनाव में बेरी ने सेंट्रल हलके से कांग्रेस की काफी मदद की थी।

अमृतसर में देख लो भ्रष्टाचार की इमारत, देखें VIDEO

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *