Punjab News: पंजाब में नशे की 24 घंटे डिलीवरी, कालोनी में मिल रहा और बस्ती में बिक रहा है नशा

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: पंजाब में जहां एक तरफ पुलिस (Police) नशा खत्म करने के लिए जहां पब्लिक के साथ मीटिंग कर उन्हें जागरूक कर, तस्करों पर भी लगातार कार्रवाई कर रही है। तू डाल-डाल, मैं पात-पात… यह जुमला नशा तस्कर और पुलिस के बीच सटीक बैठता है।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

वहीं, नशा तस्कर पुलिस से एक कदम आगे रह कर अपना कारोबार धड़ल्ले से चला रहे हैं। वह अपना काम करने के लिए कोई न कोई रास्ता निकाल लेते हैं। पुलिस की इतनी सख्ती के बावजूद वह नशा मंगवा भी रहे और नशा बेचने की 24 घंटे सर्विस भी दे रहे है।

चाहे रात के 2 बजे हों। नशा खरीदने वाले को नशा मिल जाएगा। यह कोई और नहीं बल्कि एक नशा करते की नशेड़ियों की वीडियो वायरल हुई है, जिसमें नशेड़ी कह रहे हैं।

नशे का इंजैक्शन लगा रहे युवक

दरअसल, एक वीडियो वायरल हुई है। जिसमें 3 युवक नशे का इंजैक्शन लगा रहे थे। यह वीडियो 32-सैक्टर, चंडीगढ़ रोड स्थिल विशाल मैगामार्ट के बिल्कुल बैकसाइड का है। जहां सड़क के किनारे 3 युवक खड़े है। इसमें एक युवक दूसरे युवक की बाजू में चिट्टे का इंजैक्शन लगा रहा है।

Punjab News
Punjab News

तीनों युवकों ने पहचान छुपाने के लिए मुंह पर रूमाल बांध रखा था। वहां से गुजर रहे एक मीडिया कर्मी ने यह देखकर उनकी वीडियो बनाने लगा, उसे देख पब्लिक भी रुक कर देखने लगी।

समझाया कि वे नशा बंद कर दें

मीडिया कर्मी ने वीडियो बना ली और उन्हें समझाया कि वे नशा बंद कर दें। इस पर नशेड़ी कहता है कि वे 2 भाई है। दोनों ही नशे के आदी हैं। नशेड़ी युवक ने कहा कि वह दिन में चार से पांच बार इंजैक्शन लगाते है। नशे के बिना उसका दिन नहीं गुजरता।

no-drugs
no-drugs

छोड़ना चाहते मगर छोड़ नहीं पा रहे

वह छोड़ना चाहते है मगर छोड़ नहीं पा रहे है। हैरानी की बात यह है कि नशे का इंजैक्शन कई देर तक युवक की बाजू में ऐसे ही लगा रहा। जब उसे इंजेक्शन निकालने के लिए कहा तो बोला कि अगर पहले निकाल दिया तो नशा नहीं होगा।

जब मीडिया कर्मी ने पूछा कि वे नशा कहां से लेकर आते हैं तो युवक बोले की पूरे शहर में नशा बिक रहा है। इसके साथ ही युवकों ने एक नशा तस्कर का नाम भी बनाया कि वह खुल कर नशा बेच रहा है। उसके पास चाहे आधी रात को चले जाओ, तब भी नशा मिल जाएगा।

कालोनी में मिल रहा और बस्ती में बिक रहा नशा

नशेड़ी युवकों ने बताया कि पहले नशा मुश्किल से मिलता था और महंगा था। मगर अब तो बहुत सस्ता हो गया है। पहले वह बिट 400 से 500 में खरीदते थे। मगर अब 200 में मिल रहा है। नशेड़ी युवकों ने बताया कि बस्ती जोधेवाल का सबसे बड़ा नशा तस्कर सन्नी मॉडल है जोकि सरेआम नशा बेच रहा है।

शहर में कहीं नशा न मिलता हो, मगर उसके पाए जाएंगे तो देर रात को भी नशा मिल जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस को चाहिए की नशा बंद करवाया जाएग। अगर नशा नहीं मिलेगा तो उन्हें मजबूरन छोड़ना पड़ेगा। मगर अब आसानी से मिल रहा है।

अमृतसर में देख लो भ्रष्टाचार की इमारत, देखें VIDEO

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *