Kargil Vijay Diwas: कारगिल विजय के 25 साल, 674 जवानों का बलिदान; आसान नहीं थी ‘ऑपरेशन विजय’ की सफलता

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जम्मू। Kargil Vijay Diwas: देश में हर साल 26 जुलाई को कारगिल दिवस (Kargil Vijay Diwas) मनाया जाता है। साल 1999 में भारत-पाक युद्ध (India- Pak War) में भारतीय सैनिकों ने अपने अदम्य साहस और शौर्य के साथ पाक सैनिकों के छक्के छुड़ा दिए थे।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

पाक की नापाक हरकत का हमारे वीर जांबाजों ने मुंहतोड़ जवाब दिया। आज देश कारगिल दिवस की 25वीं वर्षगांठ का जश्न मना रहा है।

India-pakistan war
India-pakistan war

भारतीय सेना ने अभियान चलाया

कारगिल की ऊंची चोटियों को दुश्मन से छुड़ाने के लिए भारतीय सेना ने एक अभियान चलाया, जिसे ‘ऑपरेशन विजय’ कहा गया। इस अभियान में सेना को कई चुनौतियों और मुश्किलों का सामना करना पड़ा था।

कारगिल की सिल्वर जयंती के अवसर पर आइए, इस महत्वपूर्ण ऑपरेशन (Operation Vijay) के बारे में विस्तार से जानते हैं। कारगिल युद्ध भारत और पाकिस्तान के बीच तीन महीने तक चली लंबी लड़ाई थी। इसकी शुरुआत मई 1999 में उस दौरान हुई।

साल 1999 में पाक ने कश्मीर और लद्दाख के बीच सम्बंध तोड़ने के लिए एक षड्यंत्र रचा। उस दौरान करीब 1500 पाक सैनिकों ने दबे पांव तत्कालीन जम्मू और कश्मीर के कारगिल क्षेत्र में घुसपैठ की और वहां की पहाड़ियों पर कब्जा जमा लिया।

10 मई को चलाया गया ऑपरेशन विजय

पाक की सेना ने 5 मई, 1999 को भारतीय सेना के 5 सैनिकों की हत्या कर दी थी। इसके बाद दुश्मन को नेस्तनाबूद करने और कारगिल की चोटियों को पाक सैनिकों से मुक्त कराने के उद्देश्य से 10 मई, 1999 को ऑपरेशन विजय चलाया गया।

20 जुलाई को किया कारगिल फतेह

मौसम की विपरीत परिस्थितियों में भी सेना के जांबाज संकल्पबद्ध होकर दुश्मन का पूरी बहादुरी के साथ सामना करते रहे। जंबाजों का यह प्रदर्शन काफी अनूठा था। साल 1999 की 20 जुलाई को भारतीय सेना कारगिल की ऊंचाइयों पर फिर से कब्जा जमा पाने में कामयाब रही।

ऑपरेशन विजय की चुनौतियां

  • कारगिल क्षेत्र की विशेषता खड़ी पहाड़ियां रही हैं, इन पर युद्ध सामाग्री लेकर चढ़ना सेना के लिए बड़ी चनौती थी।
  • कारगिल में लड़ने वाले कई भारतीय जांबाज ऊंचाई पर कठोर परिस्थितियों में चढ़ने के लिए तैयार नहीं थे।
  • युद्ध के लिए सीमित समय में रणनीति बनाना बड़ी चुनौती थी।
  • पाक ने हजारों सैनिकों को कारगिल की चोटियों पर खाली पड़े भारतीय बंकरों में भेज दिया।
  • इससे दुश्मन को बंकरों से खदेड़ने में मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
  • जब पाक सैनिक कारगिल में कब्जा जमा रहे थे, इसकी भनक रॉ या आईबी तक को भी नहीं लगी।

675 जवान हुए बलिदान

ऑपरेशन विजय के दौरान भारतीय सेना के रणबांकुरों ने अपने अदम्य साहस के साथ अंतिम सांस तक दुश्मन का मुकाबला किया। इस अभियान में 674 भारतीय सैनिकों ने सर्वोच्च बलिदान दिया। इनमें चार को परमवीर चक्र, 10 को महावीर चक्र और 70 जवानों को वीर चक्र से सम्मानिक किया गया।

Kargil Vijay Diwas
Kargil Vijay Diwas

कारगिल युद्ध के हीरो

इस युद्ध में कैप्टन विक्रम बत्रा, ग्रेनेडियर के पद पर तैनात योगेंद्र सिंह यादव, गोरखा राइफल्स में लेफ्टिनेंट मनोज कुमार पांडे, 18 ग्रेनेडियर्स में लेफ्टिनेंट बलवान सिंह और कैप्टन एन केंगुरुसे ने बहादुरी का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था।

देख लो भ्रष्टाचार की इमारत, देखें VIDEO

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *