Cleaning Hacks: अब सुनार के पास बार-बार चक्कर नहीं लगाने पड़ेगे, गहनों की सफाई के लिए अपनाए ये टिप्स

Daily Samvad
3 Min Read
Gold-Silver Price
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। Cleaning Hacks: ज्वेलरी (Ornaments) को पॉलिश करने के लिए सुनार के पास जाना आम बात है, लेकिन कैसा हो अगर यह काम घर बैठे ही बिना किसी खर्च के हो जाए? अब आप सोच रहे होंगे कि भला ये कैसे मुमकिन है?

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

पढ़ें कुछ खास तरीकों की मदद से सोने, चांदी और हीरे से लेकर हर तरह की ज्वेलरी को घर पर ही चमकाया जा सकता है। आइए इससे जुड़े कुछ खास टिप्स आपको देते हैं।

Gold Ornaments
Gold Ornaments

गोल्ड ज्वेलरी

ज्वेलरी की पॉलिशिंग के खर्च से बचना है तो आप सोने के जेवरों को घर पर ही साफ कर सकते हैं। इसके लिए आपको डिश वॉशिंग सोप का यूज करना होगा। बता दें, सोने के गहनों को इसके मिश्रण में डुबोकर कुछ देर रखें और उसके बाद ब्रश की मदद से इन्हें साफ कर लें।

इसके बाद इन्हें किसी मुलायम कपड़े से पोंछ लें, ताकि पानी के दाग भी न पड़ें और आपके चमके हुए गहने भी जल्दी से सूख जाएं।

चांदी के जेवर

चांदी के गहनों से कालापन छुड़ाने के लिए आप सिल्वर पॉलिशिंग क्लॉथ का यूज करें। इसकी मदद से चांदी की ज्वेलरी पर जमा गंदगी को आसान तरीके से मिनटों में साफ किया जा सकता है।

Silver Ornaments
Silver Ornaments

आप चाहें, तो इन्हें पानी में भिगोकर कुछ देर के लिए छोड़ भी सकते हैं और इसके बाद टूथपेस्ट की मदद से इन्हें रगड़ते हुए साफ कर सकते हैं।

प्लैटिनम ज्वेलरी

प्लैटिनम की ज्वेलरी साफ करने के लिए आप डिटर्जेंट का इस्तेमाल कर सकते हैं। बता दें, बिना स्टोन वाली प्लेटिनम ज्वेलरी को डिटर्जेंट की मदद से आसानी से साफ किया जा सकता है। वहीं, अगर गहनों में स्टोन जड़े हुए हैं तो इन्हें डिटर्जेंट में भिगोने की गलती न करें और सिर्फ सॉफ्ट ब्रश से ही साफ करें।

डायमंड ज्वेलरी

हीरे के गहनों को नया लुक देने के लिए आप गुनगुने पानी की मदद ले सकते हैं। ध्यान रहे कि हीरा सबसे हार्ड मेटल माना जाता है, ऐसे में इसे रगड़ने पर स्क्रैच पड़ने का भी काफी खतरा रहता है।

इसलिए आप इसके गहनों को गुनगुने पानी में भीगने के लिए रख दें और उसके बाद ही सॉफ्ट ब्रश की मदद से क्लीन करें।

देख लो भ्रष्टाचार की इमारत, देखें VIDEO



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *