Jalandhar News: जालंधर में 9 नशा तस्कर गिरफ्तार, 1.11 साथ नशीली गोलियां व कैप्सूल बरामद

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर पुलिस (Jalandhar Police) को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 9 लोगों को काबू कर के उनके पास से एक लाख से ज्यादा नशीली गोलियां (Narcotic Pills) बरामद की है। यह जानकारी डीजीपी गौरव यादव (Gaurav Yadav, IPS) ने सोशल मीडिया में साझी की है।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

पंजाब के डीजीपी गौरव यादव (DGP Gaurav Yadav) ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ नेटवर्क को जालंधर पुलिस ने बड़ा झटका दिया है। जालंधर कमिश्नरेट पुलिस (Jalandhar Commissionerate Police) ने नशे के नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए 9 लोगों को गिरफ्तार किया था।

DGP gaurav-yadav
DGP gaurav-yadav

NDPS Act के तहत मामला दर्ज

पकड़े गए लोगों के पास से 1.11 लाख गोलियां बरामद की गई हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों का क्राइम रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है।

Jalandhar Police News
drug smugglers arrested in Jalandhar

आगरा से गिरफ्तारी

जानकारी के अनुसार, इस मामले में पुलिस ने करीब तीन दिन तक उत्तर प्रदेश के आगरा में छापेमारी जारी रखी। पुलिस ने वहीं से सुमित को गिरफ्तार किया। यह मामला चार लोगों के खिलाफ दर्ज किया गया था, जिसके बाद मामले में अन्य लोगों को नामजद किया गया।

आगरा से सुमित की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने एक-एक कर करीब 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जल्द ही पुलिस कमिश्नर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले में जानकारी साझा करेंगे। आपको बता दें कि यह कार्रवाई कमिश्नरेट पुलिस की स्पेशल सेल ने की है।

देख लो भ्रष्टाचार की इमारत, देखें VIDEO



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *