Punjab News: पंजाब के इस हॉस्टल में लटकता मिला स्टूडेंट का शव, पुलिस कर रही है तलाशी

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: पंजाब के लुधियाना (Ludhiana) में आज देर शाम पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी (PAU) में छात्र का शव होस्टल के कमरे में फंदे से लटकता मिला। होस्टल में रहने वाले बाकी छात्रों ने शव फंदे से लटकता देख शोर मचाया।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

होस्टल के वार्डन ने तुरंत पुलिस (Police) को सूचित किया। घटना स्थल पर पहुंच पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। मृतक छात्र का नाम योगेश है। योगेश पैथालॉजी विभाग में पहले साल की पढ़ाई करता था। योगेश राजस्थान का रहने वाला है।

Dead
Dead

पुलिस ने ली तलाशी

जानकारी मुताबिक, थाना PAU की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने होस्टल में रहते कई छात्रों से पूछताछ भी की। योगेश का शव पुलिस ने फंदा से उतारा।

Punjab News
Punjab News

उसके कमरे की तलाशी भी ली लेकिन पुलिस कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। योगेश के परिजनों को पुलिस ने सूचित कर दिया है। कल उनके आने के बाद योगेश का पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा।

स्ट्रेस में रहता था योगेश

सूत्रों से पता चला है कि योगेश काफी स्ट्रेस में रहता था। स्ट्रेस में रहने का कारण क्या है, अभी कुछ पता नहीं चल सके हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

stress
stress

मृतक के मोबाइल डिटेल्स आदि भी पुलिस खंगाल रही है। छात्र की मौत के बाद पुलिस हर एंगल से इस मामले की जांच कर रही है।

देख लो भ्रष्टाचार की इमारत, देखें VIDEO



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *