Jalandhar News: जालंधर के ई-रिक्शा शोरुम में चोरी, बैटरी और नकदी ले गए

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब के जालंधर से बड़ी खबर सामने आ रही है। जालंधर (Jalandhar) के थाना नंबर 8 के क्षेत्रांतर्गत ट्रांसपोर्ट नगर के नजदीक स्थित एक ई रिक्शा के शोरुम (E-rickshaw Showroom) से बीती रात ऑटो रिक्शा में आए चार चोरों ने शोरुम का का शटर उखाड़कर ई-रिक्शा 12 बैटरी चोरी कर ली और फरार हो गए।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

जानकारी देते हुए शोरुम मालिक रोहित अरोड़ा ने बताया कि हर रोज की तरह वह रात 9 बजे अपनी शोरुम बंद कर घर चले गए।

Showroom owner giving information about theft
Showroom owner giving information about theft

शटर साइड से टूटा हुआ

आज सुबह आकर देखा तो उनके शोरुम का शटर साइड से टूटा हुआ था। उन्होंने अंदर जाकर देखा तो ऑफिस में भी सभी समान बिखरा हुआ था।

सीसीटीवी चेक किए तो पता चला कि तड़के करीब 3 बजे एक ऑटो में चार चोर सवार होकर आए और शोरुम का शटर तोड़कर 12 बैटरियां चोरी कर ले गए। उन्होंने बताया कि एक बैटरी की कीमत करीब 10 हजार रुपए है।

Thieves steal batteries from the showroom.
Thieves steal batteries from the showroom.

जानकारी पुलिस को दी

ऑफिस में रखी 7 हजार की नकदी भी चोर चोरी कर ले गए। मामले की जानकारी थाना नंबर 8 पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया।

देख लो भ्रष्टाचार की इमारत, देखें VIDEO



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *