Canada- Punjab News: पंजाब के तीन सगे भाई-बहन की कनाडा में मौत, परिवार सदमे में

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, कनाडा/पंजाब। Canada- Punjab News: कनाडा (Canada) में सड़क हादसे (Road Accident) में तीन पंजाबी छात्रों की मौत का मामला सामने आया है। हादसा चलती कार का टायर फटने से हुआ।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

मृतकों में समाना निवासी रमनदीप कौर, अमलोह के नजदीक बुरकदा गांव निवासी नवजोत सोमल और हरमन शामिल हैं। वे तीनों सगे भाई-बहन हैं। मृतकों के परिजनों का कहना है कि पंजाब सरकार को मृतकों के शव पंजाब लाने की पहल करनी चाहिए। ये छात्र कुछ समय के लिए पढ़ाई के लिए वहां गए थे।

Three Punjabi Students Died In Canada
Three Punjabi Students Died In Canada

ऐसे हुआ हादसा

पता चला है कि यह हादसा कनाडा के मिल कोव शहर के पास हुआ। ये तीनों न्यू ब्रंसविक प्रांत के मॉन्कटन शहर से वहां जा रहे थे। इस दौरान उनकी कार का टायर फट गया। जिसके बाद कार पलट गई। हालांकि, तीनों कार से बाहर निकलकर गिर गए।

जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद वहां की पुलिस तीनों को अस्पताल ले गई। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी परिजनों को मिली। गांव में परिजन काफी आहत हैं।

Road accident
Road accident

इससे पहले गुरदासपुर की लड़की की जान गई थी

कनाडा में भी सड़क हादसों में पंजाब के छात्रों की मौत के मामले बढ़े हैं। 22 जुलाई को गुरदासपुर के बटाला की रहने वाली 21 वर्षीय लखविंदर कौर की सड़क हादसे में मौत हो गई।

Canada- Punjab News
Canada- Punjab News

यह हादसा बम्पटन के पास हुआ। वह दस महीने पहले ही स्टडी वीजा पर वहां गई थी। उसके साथ दो अन्य लड़कियों की भी मौत हो गई।

देख लो भ्रष्टाचार की इमारत, देखें VIDEO



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *