Jalandhar News: इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस ने ला टेलेंटो-2024 टेलेंट हंट शो की मेजबानी की

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस (Innocent Hearts Group Of Institutions) की सांस्कृतिक टीम ने सभी स्ट्रीम के नए छात्रों का स्वागत करने और नए छात्रों की आंतरिक प्रतिभा को प्रदर्शित करने के लिए बहुप्रतीक्षित टेलेंट हंट शो (Talent Hunt Show), ला टेलेंटो-2024 (LA TALENTO-2024) का आयोजन किया।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

इस कार्यक्रम में ग्रुप सिंगिंग, ग्रुप डांस, इंस्ट्रूमेंटल म्यूजिक, सोलो सिंगिंग, सोलो डांस तथा एड-मैड शो सहित विविध प्रकार के प्रदर्शन शामिल थे। कार्यक्रम में आईएचसीई के प्रिंसिपल डॉ.अरजिंदर मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित थे।

Innocent Hearts Group of Institutions Hosts LA TALENTO-2024 Talent Hunt Show
Innocent Hearts Group of Institutions Hosts LA TALENTO-2024 Talent Hunt Show

प्रतिभागियों को बधाई दी

श्री राहुल जैन, डायरेक्टर (ऑपरेशंस) तथा डॉ. गगनदीप कौर, डायरेक्टर (एकेडमिक्स) भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए और प्रतिभागियों को बधाई दी।

Innocent Hearts Group of Institutions Hosts LA TALENTO-2024 Talent Hunt Show
Innocent Hearts Group of Institutions Hosts LA TALENTO-2024 Talent Hunt Show

उन्होंने व्यक्तिगत और व्यावसायिक विकास में सांस्कृतिक गतिविधियों के महत्व पर ज़ोर देते हुए सभी छात्रों को ऐसे कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।

कार्यक्रम शानदार ढंग से सम्पन्न

ला टैलेंटो-2024 ने न केवल नए छात्रों की अपार प्रतिभा का प्रदर्शन किया, बल्कि उपस्थित लोगों के बीच सौहार्द और स्कूल की भावना को भी बढ़ावा दिया। इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस में प्रतिभागियों और दर्शकों को भविष्य के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की इंतजार के साथ, यह कार्यक्रम शानदार ढंग से सम्पन्न हुआ।

Innocent Hearts Group of Institutions Hosts LA TALENTO-2024 Talent Hunt Show
Innocent Hearts Group of Institutions Hosts LA TALENTO-2024 Talent Hunt Show

प्रतियोगिताओं के विजेता

सोलो सिंगिंग : प्रथम स्थान: दीपिका, बीसीए 1, दूसरा स्थान: बलजिंदर, एचएमसीटी 1, तीसरा स्थान: अर्शप्रभा, एमबीए 1

सोलो डांस : पहला स्थान: जसकीरत कौर, बीबीए 1, दूसरा स्थान: कसक, एमएलएस 3, तीसरा स्थान: जैसमीन, बीकॉम 1, सांत्वना पुरस्कार: सुनैना, बीसीए 1

Innocent Hearts Group of Institutions Hosts LA TALENTO-2024 Talent Hunt Show
Innocent Hearts Group of Institutions Hosts LA TALENTO-2024 Talent Hunt Show

ग्रुप सिंगिंग – प्रथम स्थान: नवनीत, भवलीन, जॉयस व जसपिंदर – बीएससी माइक्रोबायोलॉजी सेमेस्टर 1.

ग्रुप डांस : प्रथम स्थान : असनीत व नितिका, बी.कॉम 1, दूसरा स्थान: पियंका व टीम, बीएससी एमएलएस सेमेस्टर 1

भ्रष्टाचार की इमारत, देखें VIDEO



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *