Jalandhar News: जालंधर के MLA ने रिजॉर्ट में मारा छापा, ASI और पुलिस कर्मियों को गलत काम करते पकड़ा, देखें

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब के जालंधर (Jalandhar) में आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक रमन अरोड़ा (MLA Raman Arora) ने एक निजी रिजॉर्ट में घुसकर शराब पी रहे थाना पतारा के मुलाजिमों को पकड़ लिया। मिली जानकारी के अनुसार उक्त घटनाक्रम बीते शनिवार देर रात यानि कल की बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

होशियारपुर हाईवे पर स्थित एक निजी रिजॉर्ट के अंदर शराब पी रहे थे। उन्हें वहां पर बुलाया नहीं गया था, मगर वह फिर भी वहां पर आ गए थे। इस दौरान लोगों ने जमकर हंगामा कर दिया। शराब पी रहा मुलाजिम देहात पुलिस में तैनात एएसआई केवल सिंह था।

विधायक रमन अरोड़ा एएसआई से पूछताछ करते हुए।
विधायक रमन अरोड़ा एएसआई से पूछताछ करते हुए।

मौजूद लोगों ने फोन छीना

आप विधायक रमन अरोड़ा ने बातचीत में एएसआई केवल सिंह ने कहा- वह उक्त रिजॉर्ट में सिक्योरिटी के लिए आए थे। हम कुल पांच लोग यहां पर हैं। इस दौरान आसपास के लोग और विधायक के साथ आए लोग उक्त मुलाजिम की वीडियो बना रहे थे।

वहीं, विधायक के साथ आए लोगों ने कहा- एएसआई द्वारा लोगों को शराब के नशे में धक्के मारे गए। एएसआई अपना फोन विधायक के लोगों से मांगता रहा और आग्रह करता रहा, मगर आरोप था कि वह नशे में था, जिसके चलते उसका फोन नहीं दिया गया।

Jalandhar Police
Jalandhar Police

SI ने दो बार बयान बदले

एएसआई ने आगे कहा कि हमें आदेश हुए थे कि उक्त प्रोग्राम में विधायक रमन अरोड़ा ने आना है, इसलिए हम यहां आए हैं। इस विधायक और उनके लोगों ने कहा- मेरे पास अपनी निजी सिक्योरिटी है और अगर सिक्योरिटी करनी थी तो बाहर करते अंदर आकर शराब पीने का कोई तुक नहीं था।

एएसआई ने कहा- मेरा फोन छीना गया था। साथ ही इस दौरान एक दूसरे मुलाजिम से पूछताछ की गई तो उसने कहा कि वह पुलिस लाइन से आए हैं। जिसके बाद फिर एएसआई ने कहा- हमें सूचना मिली थी कि ये प्रोग्राम शिवसेना के किसी नेता था, इसलिए हम यहां पहुंचे हैं।

Jalandhar Police
Jalandhar Police

SSP से MLA ने मौके पर की बातचीत

वहीं, मौके पर मौजूद आप विधायक रमन अरोड़ा तुरंत एसएसपी अंकुर गुप्ता से बातचीत की और उन्हें सारे घटनाक्रम के बारे में बताया। विधायक ने एसएसपी गुप्ता ने कहा- आपके पांच मुलाजिम बिना बुलाए रिजॉर्ट में आए हैं और वह शराब पी रहे हैं।

होशियारपुर हाईवे पर ये रिजॉर्ट स्थित है। परिवार के साथ मुलाजिमों द्वारा बदसलूकी गई और जिनका प्रोग्राम था, उन्हीं को धक्के मारे गए। सभी नशे में धुत्त हैं। जिसके बाद एसएसपी ने तुरंत मौके पर थाना पतारा के इंचार्ज को भेजा और मामले में उचित कार्रवाई करने के आदेश दिए गए।

देख लो भ्रष्टाचार की इमारत, देखें VIDEO



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *