Jalandhar News: सेंट सोल्जर कॉलेज, बस्ती दानिशमंदा में ‘प्रकृति संरक्षण दिवस’ मनाया गया

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए सेंट सोल्जर कॉलेज (St. Soldier College) बस्ती दानिशमंदान, जालंधर में एनएवाई नेशनल वाइड यूथ एसोसिएशन के साथ कर पौधे लगाए। इस अवसर पर सेंट सोल्जर एजुकेशन सोसाइटी के कॉलेज एम.डी. प्रो मनहर अरोड़ा शामिल हुए।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

उन्होंने विद्यार्थियों के साथ मिलकर वृक्षारोपण किया तथा विद्यार्थियों को महाविद्यालय तथा अपने घरों में वृक्ष लगाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने यह भी कहा कि हमें आने वाली पीढ़ी के लिए स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराना होगा। महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. सुनील कुमार अरोड़ा ने जहां अपने हाथों से पौधे लगाए, वहीं उनकी देखभाल और पालन-पोषण की जिम्मेदारी भी ली।

Nature Conservation Day Celebrated by ST. Soldier College, Basti Danishmanda
Nature Conservation Day Celebrated by ST. Soldier College, Basti Danishmanda

हर व्यक्ति को महीने में एक पेड़ लगाना चाहिए

उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि देश को हरा-भरा रखने के लिए हर व्यक्ति को महीने में एक पेड़ लगाने को कहा। एन.ए.वाई के अध्यक्ष राम सिंह भट्टी ने इस मौके कहा कि उनकी संस्था ने एक लाख पौधे लगाने का अभियान चलाया है।

संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश रहेजा ने बताया कि एक लाख पेड़ लगाने के बाद संस्था का अगला लक्ष्य 5 लाख पेड़ लगाने का है। इस मौके पर संगठन के महासचिव दीपक सोही के अलावा लखबीर सिंह, परमिंदर कौर, सौरव बसन और अमनदीप सिंह भी मौजूद थे।

Anil Chopra and Sangeeta Chopra
Anil Chopra and Sangeeta Chopra

लोगों को पेड़ लगाने के लिए प्रोत्साहित

मैडम अकवीर कौर, डॉ. ममता रानी, ​​एनएसएस प्रभारी राज कुमार लोच, हरजोत सिंह, सेंट सोल्जर कॉलेज के स्टाफ और विद्यार्थियों ने इस गतिविधि में बढ़ चढ़ कर भाग लिया। कॉलेज की इस पहल पर ग्रुप चेयरमैन अनिल चोपड़ा और वाईस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने छात्रों की सराहना की और उन्हें अधिक से अधिक पेड़ लगाने के लिए प्रोत्साहित किया।

यह है भ्रष्टाचार की इमारत, देखें VIDEO



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *