Punjab News: पंजाब में नशे का इंजेक्शन लगाते हुए पकड़ा युवक, तस्करों ने कॉलोनी में चिट्टे का अड्डा बना रखा

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: पंजाब के लुधियाना (Ludhiana) से लगातार चिट्टा सेवन करने वाले युवकों के वीडियो सामने आ रहे हैं। जिला पुलिस (Police) नशा तस्करों को पकड़ने में नाकाम साबित हो रही है।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

पुलिस कुछ ही नशा तस्करों को पकड़ पा रही है। चार दिन पहले सेक्टर 32 के इलाके से नशा सेवन करने वाले युवकों ने कैमरे पर कुछ नशा तस्करों के नाम भी लिए थे, लेकिन अभी तक पुलिस उन तस्करों को नहीं पकड़ पाई है।

police
police

चिट्टे का अड्डा बना रखा

अब फौजी कॉलोनी से एक नया वीडियो सामने आया है। भाजपा नेता राजवीर सिंह ने एक युवक का नशा करते हुए वीडियो बनाकर स्टिंग ऑपरेशन किया। फौजी कॉलोनी मोती नगर थाने के अंतर्गत आता है।

पता चला है कि बड़ी संख्या में नशा कारोबारियों ने इस इलाके को चिट्टे का अड्डा बना रखा है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि युवक नस में नशा का इंजेक्शन लगा रहा है और एक युवक उसे रोक भी रहा है।

कॉलोनी में लोगों को लूट रहे हैं नशा तस्कर

बता दें कि एक सप्ताह पहले शेरपुर की आर्मी कॉलोनी में नशा तस्करों ने डिलीवरी बॉय उमर अंसारी से मोबाइल और नकदी छीन ली थी और उसके सिर पर धारदार हथियार से हमला कर उसे बुरी तरह लहूलुहान कर दिया था।

Punjab News
Punjab News

इसके अगले दिन इन लोगों ने नगर निगम में काम करने वाले बिट्टू कुमार नामक युवक के सिर पर टूथपिक से वार कर उसे घायल कर दिया था। इस तरह से मोती नगर इलाके में हर रोज नशे के आदि लोग अपनी नशे की जरूरतों को पूरा करने के लिए लोगों को लूट रहे हैं।

सांसद वड़िंग लोकसभा में भी उठा चुके नशे का मुद्दा

लुधियाना के सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग लुधियाना में बढ़ रहे नशे के मुद्दे को लोकसभा में भी उठा चुके है। वड़िंग ने तीन दिन पहले लोक सभा में कहा था कि पंजाब में नशे की लत के कारण गांव खाली हो रहे हैं। कुछ युवा देश छोड़कर चले गए हैं। बाकी युवा नशे की जद में हैं।

RAJA-WARRING
RAJA-WARRING

इसका कारण यह है कि पंजाब का 425 किलोमीटर का बॉर्डर एरिया है। देश की सरकार को जिम्मेदार ठहराया जाएगा क्योंकि नशा 4 गुना बढ़ गया है। इस मामले में राज्य सरकार का कहना है कि यह 425 किलोमीटर का एरिया बीएसएफ का है।

13-10-2021 तक बीएसएफ 15 किलोमीटर अंदर तक जा सकती थी लेकिन अब उस एरिया को बढ़ाकर 50 किलोमीटर कर दिया गया है। इसके बावजूद नशे की समस्या का समाधान नहीं हुआ है। इस कारण संसद में 2 से 4 दिन नशे पर बहस होनी जरूरी है।

देख लो भ्रष्टाचार की इमारत, देखें VIDEO



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *