Punjab News: पंजाब में स्कूल बस व बाइक के बीच भीषण टक्कर, 3 की मौत; महिला घायल

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, अमृतसर। Punjab News: पंजाब के अमृतसर (Amritsar) में अजनाला के गांव पुंगा के पास स्कूल बस (School Bus) की बाइक के साथ टक्कर हो गई। बाइक पर 5 लोग सवार थे। जिनमें से तीन की मौत हो गई, जबकि एक दो साल का बच्चा बच गया।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

लेकिन उसकी मां गंभीर रूप से घायल है। गांव वालों ने गुस्से में स्कूल वैन को बुरी तरह से तोड़ दिया। पुलिस ने परिवार के बयानों के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है।

बाइक को पीछे से मारी टक्कर

मृतक परिवार के बड़े बेटे यूसफ ने बताया कि कुछ महीने पहले ही उसकी मंगनी हुई है। उसका भाई, मां, भाभी और भतीजा-भतीजी बाइक पर सवार होकर उसके ससुराल सावन का त्योहार देने जा रहे थे। अभी वे गांव पुंगा पहुंचे ही थे कि स्कूल बस ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। जिसमें उनके भाई, मां और तीन साल की भतीजी की मौत हो गई है।

बाइक पर उनकी भाभी और दो साल का भतीजा भी था। भाभी की हालत गंभीर है और उनके दो साल के भतीजा बाल-बाल बच गया। घटना के समय स्कूल बस में स्टूडेंट्स मौजूद थे। जिन्हें सुरक्षित उतार दिया गया।

Punjab News
Punjab News

घायलों को भेजा अस्पताल

घटना के बाद गांव वाले भी घटनास्थल पर इकट्‌ठे हो गए। उन्होंने तुरंत घायलों को बस में डाला और अस्पताल पहुंचा दिया। लेकिन तीन को ब्रॉट डेड करार दिया गया। जबकि एक महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतकों के पारिवारिक सदस्य जब अस्पताल इकट्‌ठे हुए तो उन्होंने स्कूल वैन के साथ तोड़फोड़ शुरू कर दी।

की जाएगी कार्रवाई

जांच के लिए अस्पताल पहुंचे एसएचओ लखविंदर सिंह ने बताया कि श्री गुरु अंगद देव स्कूल की बस स्टूडेंट्स को छोड़ने के लिए जा रही थी। इसी दौरान उन्होंने बाइक PB46-AD-6970 को पीछे से टक्कर मार दी। घटना में बाइक चलाने वाले व्यक्ति, उनकी मां और 3 महीने की बच्ची की मौत हो चुकी है।

Punjab News
Punjab News

एक महिला गंभीर घायल है और उसका इलाज चल रहा है। स्कूल बस को तोड़ने का प्रयास किया गया, लेकिन पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए परिवार को संभाल लिया। स्कूल बस के ड्राइवर को भी सुरक्षित थाने में पहुंचाया गया। जांच के बाद बनती कार्रवाई की जाएगी।

देख लो भ्रष्टाचार की इमारत, देखें VIDEO



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *