Weather Update: पंजाब के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Weather Update
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, अमृतसर। Weather Update Punjab: पंजाब में गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है। धीमी गति से चल रहे मानसून के कारण तापमान एक बार फिर 40 डिग्री के करीब पहुंच गया है। आज पंजाब के कई जिलों में बारिश हुई है, जिस से गर्मी और उमस से लोगों को राहत मिली है।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

पंजाब में मानसून 1 जुलाई से लगभग पहले ही पहुंच गया था, इसके बावजूद पूरे महीने में पूरे राज्य में सामान्य से काफी कम बारिश दर्ज की गई है। जिसके कारण पंजाब रेड जोन में पहुंच गया है।

बारिश का अलर्ट जारी

आज मौसम विभाग (IMD) की तरफ से 6 जिलों कपूरथला, जालंधर, अमृतसर, गुरदासपुर, होशियारपुर और पठानकोट में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

Weather Update
Weather Update

आज और आने वाले कुछ दिनों में पंजाब में अच्छी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने पंजाब के 5 जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। यह अलर्ट हिमाचल प्रदेश से सटे जिलों के लिए जारी किया गया है।

इसके अनुसार पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर और नवांशहर में बारिश की संभावना है। पंजाब के अलग-अलग जिलों में 31 जुलाई तक बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। अनुमान है कि इन दिनों में पंजाब में अच्छी बारिश हो सकती है।

Weather Update
Weather Update

28 जुलाई तक 82.8 मिमी बारिश

मानसून का महीना होने के बावजूद जुलाई में सूखे की स्थिति बनी हुई है। 28 जुलाई तक पंजाब में सिर्फ 82.8 मिमी बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार इस महीने के 28 दिनों में 136.6 मिमी बारिश होती है, लेकिन इस बार 43% कम बारिश हुई है, जो चिंता का विषय है।

weather update
weather update

फतेहगढ़ साहिब की बात करें तो यहां राज्य में सबसे कम बारिश हुई है। यहां सामान्य से 71% कम बारिश हुई है। जबकि पठानकोट में सामान्य से 29% अधिक और तरनतारन और मानसा में भी सामान्य बारिश हुई।

देख लो भ्रष्टाचार की इमारत, देखें VIDEO



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *