Jalandhar News: जालंधर में निगम कमिश्नर के दफ्तर को मुलाजिमों ने घेरा, दोपहर 1 बजे तक कामकाज ठप, जाने वजह

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: नगर निगम जालंधर (Jalandhar Municipal Corporation) कर्मचारी यूनियन के नेताओं के साथ आज दर्जा चार कर्मचारियों ने कमिश्नर गौतम जैन (Gautam Jain IAS) के दफ्तर का घेराव किया। जिससे दोपहर करीब 1 बजे तक नगर निगम का कामकाज ठप रहा। कर्मचारियों की मांग है कि पक्की भर्ती की जाए।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

कर्मचारी यूनियन के नेता बंटू सभ्रवाल की अगुवाई में निगम की यूनियनों ने कमिश्नर गौतम जैन के दफ्तर के सामने धरना लगाकर जमकर नारेबाजी की। इस दौरान पूरी लाबी में कर्मचारी धरने पर बैठ गए। यहां तक कि अफसरों को दफ्तरों में नहीं घुसने दिया।

नगर निगम में धरने पर बैठे मुलाजिमों से बात करते कमिश्नर गौतम जैन
नगर निगम में धरने पर बैठे मुलाजिमों से बात करते कमिश्नर गौतम जैन

दर्जा चार के पक्के कर्मचारियों की भर्ती का आश्वासन

बंटू सभ्रवाल ने बताया कि स्थानीय निकाय विभाग में दर्जा चार के पक्के कर्मचारियों की भर्ती का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अभी तक इस संबंध में कोई काम शुरू नहीं हुआ। बंटू सभ्रवाल ने बताया कि करीब 400 पक्के मुलाजिमों की भर्ती होनी है।

धरना प्रदर्शन खत्म करवाने के लिए मुलाजिमों के बीच पहुंचे निगम कमिश्नर गौतम जैन ने कहा कि उनकी मांगों को लेकर स्थानीय निकाय विभाग को अवगत करवा दिया गया है। करीब 1 बजे धरना खत्म हुआ, लेकिन बंटू सभ्रवाल ने कहा कि अगर 15 अगस्त से पहले कोई नोटिफिकेशन नहीं आया, तो धरना दोबारा शुरू किया जाएगा।

भ्रष्टाचार की इमारत, देखें VIDEO



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *