Jalandhar News: हत्या या हादसा? मृतका ने शरीर पर लिखें कातिलों के नाम, पुलिस ने रोका अंतिम संस्कार

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर के कस्बा फिल्लौर (Phillaur) में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। महिला के ससुराल पक्ष की महिलाएं व अन्य रिश्तेदार जब उसे अंतिम स्नान करवाने लगे तो उसकी मौत का राज खुलकर सामने आ गया।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

मृतक महिला की जांघ पर काले पैन से मारने वालों के नाम का सुसाइड नोट (Suicide Note) लिखा था, लेकिन जल्दबाजी में ससुराल पक्ष वालों ने नाम मिटा दिए।

File photo of deceased woman Amandeep.
File photo of deceased woman Amandeep.

स्नान करवा रही महिलाओं ने पढ़े नाम

स्नान करवा रही महिलाओं ने जब उसकी जांघ पर ध्यान से देखा तो उस पर लिखा था- आज मुझे यदि कुछ हो जाता है तो ये लोग इसके जिम्मेवार होगे…। मृतक महिला का नाम अमनदीप कौर (30) है।

पुलिस को जैसे ही इस मामले की भनक लगी तो महिला का शव को चिता से उठाकर पुलिस ने कब्जे में ले लिया। फिलहाल महिला का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। उसकी रिपोर्ट के बाद ही पुलिस इस मामले में अगला एक्शन लेगी।

पति दुबई में कर रहा काम

जानकारी मुताबिक अमनदीप कौर का पति गोलू दो साल से दुबई में काम कर रहा है। अमनदीप की शादी 10 साल पहले हुई है। उसके 2 लड़के और एक लड़की है। सोमवार की सुबह अचानक अमनदीप कौर की मौत हो गई। ससुरालियों ने मायके वालों को बताया कि अमनदीप की हार्ट अटैक के कारण मौत हुई है।

Amandeep Kaur's body lying on the pyre.
Amandeep Kaur’s body lying on the pyre.

सब कुछ ससुरालियों के मुताबिक चल रहा था। अंतिम स्नान के समय रिश्तेदार मनप्रीत ने देखा कि अमनदीप की जांघ पर पैन से कुछ लिखा है। उसने ध्यान से पढ़ा तो लिखा था- मुझे कुछ होता है तो ये लोग जिम्मेदार होंगे। इससे पहले की मनप्रीत अच्छे से पढ़ पाती अमनदीप की ननद परवीन और बाकी महिलाओं ने तेजी से पानी फेंक कर सुसाइड के जिम्मेदार लोगों के नाम धो डाले।

शिकायत मिलने ही चिता से उठवाई पुलिस ने लाश

ननद ने मनप्रीत की मिन्नतें की ताकि वह इस बारे किसी से बात न करे। मामले की शिकायत पुलिस के पास पहुंची तो अधिकारियों ने अंतिम संस्कार रुकवा दिया।

Police arrived to stop Amandeep's last rites.
Police arrived to stop Amandeep’s last rites.

थाना प्रभारी सुखदेव सिंह ने बताया कि लड़की पक्ष की शिकायत पर मृतका के ससुराल पक्ष की दो महिलाओं को हिरासत में लिया गया है। जांच और पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद मौत के असल कारणों का पता चल पाएगा।

ननद करती थी तंग

उधर, अमनदीप कौर की बहन चरणजीत कौर का कहना है कि मैं जब भी अपनी बहन अमनदीप से बात करती थी तो हर बार वो यही कहती थी कि उसकी तलाकशुदा ननद परवीन ने उसका जीना दुश्वार कर रखा है। ननद उस पर हाथ तक उठाने लग गई है। सोमवार को ससुराल वालों ने उसकी मौत की खबर उन्हें दी।

People, go to the crematorium.
People, go to the crematorium.

उन्होंने कहा कि अमनदीप की तबीयत खराब हो गई है। वे उसे अस्पताल ले जाने लगे को उसे हार्ट अटैक आ गया, जिस कारण उसकी घर पर ही मौत हो गई। हमारे पहुंचने से पहले ही उसे शमशान घाट ले जा चुके थे। हमारी एक रिश्तेदार मनप्रीत कौर ने बताया कि जब अमनदीप को अंतिम स्नान करवाया जा रहा था।

वह सिर्फ इतना ही पढ़ पाई। आज गर मुझे कुछ होता है तो मेरी मौत के जिम्मेवार ये लोग होंगे। इससे पहले की वह कुछ और पढ़ पाती परवीन और अन्य महिलाओं ने पानी डालकर मिटाने की कोशिश की।

देख लो भ्रष्टाचार की इमारत, देखें VIDEO



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *