Jalandhar Transfers Posting: जालंधर में 11 पुलिस अफसरों के तबादले, कई थाने के SHO भी बदले गए, पढ़ें ट्रांसफर लिस्ट

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar Transfers Posting: जालंधर (Jalandhar) में 11 पुलिस अधिकारियों के तबादले (Transfers) किए गए हैं। इसमें कई थानों के प्रभारी (SHO) का भी तबादला शामिल है। ये ट्रांसफर जालंधर के पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा (Swapan Sharma, IPS)के आदेश पर हुए हैं।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

जालंधर के पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा ने कई थानों के एसएचओ (SHO) का तबादला कर दिया है। ट्रांसफर लिस्ट के अनुसार आज जालंधर पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा द्वारा थाना प्रभारी और चौकी इंचार्ज के तबादले किए गए हैं।

Swapan-Sharma-IPS
Swapan-Sharma-IPS

परमिंदर सिंह बने रामामंडी के SHO

इसमें 11 पुलिस अधिकारियों के तबादले शामिल हैं। इस ट्रांसफर में गुरप्रीत सिंह को रामा मंडी से पुलिस थाना-2 का एसएचओ लगाया गया है। जबकि डिवीजन-2 के एसएचओ परमिंदर सिंह को रामामंडी थाने का SHO तैनात किया गया है।

इसी तरह संदीप रानी को भार्गव कैंप से तबादला कर डिवीजन-3 का SHO लगाया गया है। पुलिस लाइन में तैनात अशोक कुमार को भार्गव कैंप पुलिस थाने का SHO तैनात किया गया है।

Punjab-Police-Transfers
Punjab-Police-Transfers

नरिंदर मोहन को दकोहा पुलिस चौकी में भेजा

पुलिस थाना-6 में तैनात नरिंदर मोहन को दकोहा पुलिस चौकी में भेजा गया है। सदर थाने में तैनात विक्टर मसीह को लेदर कांप्लैक्स पुलिस चौकी में तैनाती की गई है।

पुलिस थाना-1 में तैनात राजिंदर सिंह को फोकल प्वाइंट पुलिस चौकी में भेजा गया है। एडीसीपी इनवेस्टीगेशन के रीडर ब्रांच में तैनात सुरिंदर पाल सिंह को जालंधर हाईट्स पुलिस चौकी में नियुक्त किया गया है।

फोकल प्वाइंट पुलिस चौकी में तैनात अवतार सिंह जंडियाला पुलिस चौकी में भेजा गया है। दकोहा पुलिस चौकी के मदन सिंह को परागपुर पुलिस चौकी में भेजा गया है। भार्गव कैंप में तैनात गुरदयाल सिंह को सदर थाने में भेजा गया है।

भ्रष्टाचार की इमारत, देखें VIDEO



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *