Punjab News: पंजाब में चलती ट्रेन में Bomb, जम्मू तवी एक्सप्रेस फिरोजपुर में रोकी; सर्चिंग जारी

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, फिरोजपुर। Punjab News: पंजाब से बड़ी खबर सामने आ रही है। पंजाब के फिरोजपुर (Firozpur) में मंगलवार यानि आज सुबह बम (Bomb) की सूचना के बाद जम्मू तवी से अहमदाबाद जा रही एक्सप्रेस ट्रेन (Express Train) को रोका गया है। कासूबेगू रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की तलाशी ली जा रही है।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

ट्रेन में सवार सभी यात्रियों को बाहर निकाला गया है। रेलवे और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक ट्रेन बम की सूचना उस समय मिली, जब ट्रेन फिरोजपुर रेलवे स्टेशन से फिरोजपुर-बठिंडा सेक्शन पर फरीदकोट रेलवे स्टेशन की ओर रवाना हुई।

Police team with dog squad searching at Kasubegu Railway Station.
Police team with dog squad searching at Kasubegu Railway Station.

तुरंत ट्रेन को कासूबेगू रेलवे स्टेशन पर रुकवाया गया। फिरोजपुर कैंट रेलवे स्टेशन पर बड़ी संख्या में एंबुलेंस और मेडिकल टीम को बुलाया गया है।

फिलहाल रेलवे के अधिकारियों की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। हालांकि रेलवे से जुड़े सूत्रों का कहना है कि बम की सूचना मात्र अफवाह है। चेकिंग पूरी कर ली गई है, ट्रेन से कोई बम बरामद नहीं हुआ है।

Express train stopped at Kasubegu railway station
Express train stopped at Kasubegu railway station

2 ट्रेनों को रोका गया

जम्मू तवी-अहमदाबाद एक्सप्रेस ट्रेन में बम की सूचना के बाद बठिंडा-फिरोजपुर पैसेंजर ट्रेन और अहमदाबाद-जम्मू तवी एक्सप्रेस ट्रेन को फरीदकोट-गोलेवाला रेलवे स्टेशन के बीच रोका गया है।

यात्रियों के लिए खाने-पीने की व्यवस्था की

रेलवे अधिकारियों ने एक्सप्रेस ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों के लिए खाने-पीने के सामान की व्यवस्था की है। डॉग स्क्वाड बुलाकर रेलवे स्टेशन की भी जांच की जा रही है।

देख लो भ्रष्टाचार की इमारत, देखें VIDEO



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *