Punjab News: करोड़ों रुपए के ड्रग तस्करी केस में फंसे बर्खास्त DSP की सुनवाई आज

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, पंजाब। Punjab News: पंजाब में 6 हजार करोड़ की ड्रग तस्करी (Drug Smuggling) में फंसे पंजाब पुलिस (Punjab Police) के बर्खास्त डी.एस.पी. जगदीश भोला (DSP Jagdish Bhola) को लेकर फैसला आ गया है।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

दरअसल, आज मनी लांड्रिंग मामले में सी.बी.आई. की विशेष अदालत ने जगदीश भोला सहित 25 को दोषी करार दिया है। इस मामले में अदालत फैसला भी सुना सकती है।

CBI
CBI

हालांकि पिछली सुनवाई पर भोला को फिजिकल रूप में पेश नहीं किया गया था। इसके बाद इस मामले की अगली तारीख पड़ गई थी। भोला पर ड्रग तस्करी की कमाई से करोड़ों रुनए की संपत्ति बनाने का आरोप है।

11 साल पहले का मामला

गौरतलब है कि यह मामला साल 2013 में सामने आया था। इस मामले के खुलासे से पंजाब की राजनीति में भूचाल आ गया और राज्य के कई नेताओं से पूछताछ भी हुई।

जांच में पता चला कि यह ड्रग रैकेट 6 हजार करोड़ रुपए का है। साल 2019 में सीबीआई कोर्ट ने इस मामले में 25 लोगों को एनडीपीएस एक्ट के तहत सजा सुनाई थी।

tax
tax

करोड़ों की बनाई संपत्ति, नहीं भरा कोई टैक्स

ईडी ने जब मामले की जांच शुरू की तो पता चला था कि इस केस में शामिल आरोपियों ने करोड़ों रुपए की प्रॉपर्टी बनाई हुई है। जबकि इन लोगों ने इनकम टैक्स तक नहीं भरा था। वहीं, उनकी आमदन से आय बहुत अधिक है।

इससे साफ हो गया था कि उक्त लोग किसी अन्य कारोबार में शामिल थे। इसके बाद ईडी ने आरोपियों की प्रॉपर्टी काे अटैच किया था। इसमें मोहाली से लेकर कई जगह आलीशान कोठियां, इंडस्ट्रियल प्लॉट व अन्य संपत्ति शामिल थी।

देख लो भ्रष्टाचार की इमारत, देखें VIDEO



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *