Punjab News: पंजाब में चुनाव की तैयारी, राज्य चुनाव आयोग ने जारी किया ये आदेश, पढ़ें

Daily Samvad
2 Min Read
EVM
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब में चुनाव की तैयारी शुरू हो गई है। ये चुनाव है नगर निगम और पंचायत चुनाव। जालंधर वेस्ट विधानसभा उप चुनाव संपन्न होने के साथ ही पंजाब सरकार ने पंचायत चुनाव और नगर निगम चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

राज्य निर्वाचन आयोग की तरफ से एक पत्र ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग को लिखा गया है। साथ ही उन्हें भविष्य में होने वाले चुनावों के लिए पंच व सरपंचों की सीटों को रिजर्व करने संबंधी प्रक्रिया को पूरा करने के लिए कहा है।

रिजर्वेशन संबंधी आदेश

पत्र में कहा गया है कि s.11 (5) के अनुसार रिजर्वेशन संबंधी हर जिले में डिप्टी कमिश्नर की तरफ से नोटिफिकेशन जारी की जाए, ताकि चुनाव के समय आम लोगों व उम्मीदवारों को दिक्कत न उठानी पडे़।

Punjab Election
Punjab Election

आपको बता दें कि पंचायत विभाग की तरफ फरवरी में उन पंचायतों को भंग कर दिया गया था, जिनके कार्यकाल को पूरे पांच साल हो चुके थे। साल 2018 में कांग्रेस सरकार के समय में पंचायत चुनाव हुए थे। उस समय 13276 सरपंचों व 83831 पंचों का चुनाव हुआ था।

वहीं, इसके बाद अधिकारियों काे ही पंचायतों का कार्यवाहक अफसर लगा दिया था। वहीं वोटर सूचियों व अन्य काम पहले ही से चल रहे हैं। ऐसे में उम्मीद है कि जल्दी ही इस दिशा में कार्रवाई हो सकती है।

तीन अधिकारी हुए थे सस्पेंड

पंचायत विभाग की तरफ से गत साल अगस्त माह में पंचायतों को भंग कर दिया था, जबकि पंचायतों का कार्यकाल चार महीने शेष थे। इस मामले में कई सरपंचों ने हाईकोर्ट की शरण ली थी। इसके बाद सरकार ने उक्त आदेश वापस ले लिए थे। साथ ही इस संबंधी आदेश जारी करने वाले तीन आईएएस अधिकारियों काे सस्पेंड कर दिया गया था।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *