Train Accident: मालगाड़ी से टकराई पैसेंजेर ट्रेन, 18 डिब्बे पटरी से उतरे, कईयों की मौत, कई घायल, राहत और बचाव कार्य जारी

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जमशेदपुर। Train Accident: Jharkhand Mumbai Howrah Train Accident Video Update- उत्तर प्रदेश के बाद अब झारखंड (Jharkhand) के जमशेदपुर (Jamshedpur) में बड़ा ट्रेन हादसा हुआ है। मंगलवार सुबह मुंबई-हावड़ा मेल (12810) की 18 बोगियां पटरी से उतर गईं। पहले से एक मालगाड़ी ट्रैक के पास डिरेल थी।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

मुंबई-हावड़ा मेल ( Mumbai Howrah Mail) पटरी पर गिरे मालगाड़ी के कोच से टकराई और डिरेल हो गई। ट्रेन के 18 डब्बे पटरी से उतर गए। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसा राजखरसवां और बड़ाबाम्बो के बीच हुआ है।

Jharkhand Mumbai Howrah Train Accident Video Update
Jharkhand Mumbai Howrah Train Accident Video Update

घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया

घायलों को चक्रधरपुर स्थित रेलवे अस्पताल लाया जा रहा है। मौके पर रेलवे के अधिकारी मौजूद हैं। चक्रधरपुर रेल मंडल के सीनियर डीसीएम आदित्य कुमार चौधरी ने बताया कि रिलीफ ट्रेन और जिला प्रशासन की ओर से तमाम एंबुलेंस घटनास्थल की ओर रवाना हो चुकी हैं।

दक्षिण पूर्व रेलवे के ट्रेन मैनेजर मोहम्मद रेहान ने बताया कि तड़के करीब 3.39 बजे ट्रेन पटरी से उतर गई और इस घटना में कई लोग घायल हो गए है। डाउन लाइन पर एक मालगाड़ी पहले ही पटरी से उतर गई थी इस वजह से हादसा हुआ। हादसे के वक्त ट्रेन की स्पीड 120 किमी प्रति घंटे थी। हादसे के बाद अपलाइन प्रभावित है।

रेलवे ने जारी किया हेल्प लाइन नंबर

Jharkhand Mumbai Howrah Train Accident Video Update
Jharkhand Mumbai Howrah Train Accident Video Update

अब तक 3 लोगों की मौत

मालगाड़ी के डिब्बे से टक्कर के बाद मुंबई हावड़ा मेल के18 कोच पटरी से उतर गए। बी-4 कोच में सफर कर रहे 3 यात्री टॉयलेट और गेट के बीच फंस गए। NDRF ने गैस कटर से कोच काटकर तीनों को बाहर निकाला, लेकिन तीनों की मौत हो गई। हालांकि 2 लोगों की मौत की ही आधिकारिक पुष्टि हुई है।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *