Udham Singh: ऊधम सिंह ने जनरल डायर को नहीं मारा था, अमृतसर से खास नाता रहा

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, अमृतसर (रमेश शुक्ला ‘सफर’)। Udham Singh: अब तक किताबों में यही पढ़ाया जाता रहा है कि शहीद ऊधम सिंह (Udham Singh) ने जनरल डायर को गोली मारी थी लेकिन यह गलत है। हकीकत यह है कि उन्होंने जनरल औ डायर को गोली मारी थी। जबकि जनरल डायर तड़प -तड़प कर गंभीर बीमारी की मौत मरा था।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

शहीद ऊधम सिंह का अमृतसर (Amritsar) से गहरा नाता रहा है। अमृतसर के सैंट्रल यतीम खाना में शहीद ऊधम सिंह ने कई साल गुजारे और जलियांवाला बाग नरसंहार के दौरान उन्होंने अपनी आंखों से मंजर देखा तो मिट्टी हाथ में लेकर उन्होंने बदला लेने की कसम खाई थी। 1933 में लंदन पहुंच कर उन्होंने जनरल औ डायर के घर पर नौकरी की।

Udham Singh
Udham Singh

जनरल औ डायर को गोली मार दी

बात करें 13 मार्च 1940 के दिन की तो शेर की तरह (बचपन का नाम शेर सिंह) ने ललकारते हुए काक्सटन हॉल में चल रही बैठक में उन्होंने जनरल औ डायर को गोली मार दी थी। गोली मारने के बाद वो भाग नहीं और गिरफ्तारी दे दी। 4 जून 1940 को हत्या का दोषी माना गया और 31 जुलाई 1940 को उन्हें फांसी दे दी गई।

Udham Singh
Udham Singh

शहीद ऊधम सिंह का जन्म 26 दिसंबर 1899 को संगरूर जिले के सुनाम में कंबोज परिवार में हुआ था। शहीद ऊधम सिंह के परिवार से ताल्लुक रखने वाले हरदयाल सिंह कंबोज कहते हैं कि भारत सरकार को कई बार चिट्ठी लिखी कि देश को आजादी दिलाने वालों को शहीद का दर्जा मिले लेकिन अब तक कागजों में शहीद का दर्जा नहीं मिला है। अब दोबारा वो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को चिट्ठी लिखेंगे।

Udham Singh
Udham Singh

शहीद का दर्जा अब तक नहीं मिला

हरदयाल सिंह कंबोज ने 13 जुलाई 1974 की वो फोटो शेयर करते बताया कि जब अंग्रेजों ने ऊधम सिंह की चचेरी बहन आस कौर को उनकी अस्थियां दी थी उस समय तत्कालीन पंजाब के मुख्य़मंत्री ज्ञानी जैल सिंह घर आए थे और आस कौर को उन्होंने सरकारी पैंशन के दस्तावेज दिए थे। लेकिन शहीद का दर्जा अब तक नहीं मिला।

जालंधर में अवैध कालोनियों पर एक्शन, देखें



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *