Weather Update: पंजाब के 15 जिलों में अलर्ट जारी, जाने कहां-कहां कितनी होगी बारिश

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Weather Update
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Weather Update: पंजाब (Punjab Weather) में आज कई इलाकों में बारिश हुई है। वहीं, मौसम विभाग (IMD) की तरफ से 8 जिलों में बारिश का ऑरेंज और 15 में येलो अलर्ट जारी किया गया है। औसत अधिकतम तापमान में 0.8 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

मौसम विभाग (IMD) की तरफ से बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान सरदूलगढ़, बुढलाडा, मानसा, तलवंडी साबो, लुधियाना, लुधियाना पूर्वी, समराला, खडूर साहिब, फिल्लौर, कपूरथला, बलाचौर, नवांशहर, गढ़शंकर बाबा बकाला, अमृतसर एक, बटाला, भुलत्थ में मध्यम बारिश के साथ आसमानी बिजली और 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है।

Weather Update
Weather Update

इन जिलों में बारिश

इसी तरह लहरा, मानसा, सुनाम, मूनक, पातडां, राजपुरा, डेराबस्सी, फतेहगढ़ साहिब, अमलोह, मोहाली, तलवंडी साबो, बस्सी पठाना, खन्ना पायल, खरड़, खमानों, लुधियाना पूर्वी, चमकौर साहिब, समराला, रूपनगर, पट्टी, सुल्तानपुर लोधी, तरनतारन, खंडूर साहिब में बारिश होगी।

इसके अलावा लुधियाना वेस्ट, फिल्लौर, फगवाड़ा, कपूरथला, जालंधर, बलाचौर, नवांशहर, आनंदपुर साहिब, गढ़शंकर, नंगल, बाबा बकाला, अमृतसर दो, अमृतसर एक, बटाला, अजनाला, डेरा बाबा नानक, भुलत्थ, दसूआ, मुकेरिया, गुरदासपुर में हलकी बारिश की संभावना है।

weather update
weather update

मौसम विभाग के अनुसार आज से मानसून के सक्रिय होने की संभावना है। क्योंकि हिमाचल के ऊपर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बन रहा है। इसके चलते हिमाचल से सटे इलाकों में भारी बारिश की संभावना है। इसलिए पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, बठिंडा, बरनाला, मानसा, संगरूर में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।

15 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट

जबकि 15 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट है। इनमें तरनतारन, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला, मोहाली और मलेरकोटला शामिल हैं।

हालांकि पिछले 24 घंटों में बहुत कम बारिश हुई है। इस दौरान पटियाला में 4.0 मिमी, फतेहगढ़ साहिब में 1.5 मिमी और रोपड़ में 1.5 मिमी बारिश दर्ज की गई।

जालंधर में अवैध कालोनियों पर एक्शन, देखें



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *