Kedarnath Landslide: केदारनाथ में लैंड स्लाइड, मलबे में दबे कई श्रद्धालु, राहत और बचाव कार्य शुरू, अब तक 3 शव बाहर निकाले

Daily Samvad
2 Min Read
Kedarnath Dham
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, रुद्रप्रयाग। Kedarnath Landslide: उत्तराखंड (Uttarakhand) से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां केदारनाथ (Kedarnath Dham) पैदल मार्ग पर रविवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। लैंड स्लाइड (Lans Slide) होने से बड़ा हादसा हुआ है। लैंड स्लाइड के बाद पैदल मार्ग में अचानक मलबा आने के कारण यात्रियों के मलबे में दबे होने की सूचना है।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

जानकारी के मुताबिक मलबे में से तीन यात्रियों के शवों को निकाल लिया गया है। इन सभी की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। जबकि एक अन्य घायल को भी निकाला गया है, जिसका उपचार किया जा रहा है।

Kedar Nath Dham Land Slide
Kedar Nath Dham Land Slide

चीरबासा के पास पहाड़ी से मलबा गिरा

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नन्दन सिंह रजवार ने बताया कि आपदा कन्ट्रोल रूम को रविवार सुबह 7.30 बजे के करीब सूचना प्राप्त हुई कि केदारनाथ यात्रा मार्ग पर चीरबासा के पास पहाड़ी से मलबा व भारी पत्थर आने से यात्रियों के दबने की सूचना है।

सूचना मिलते ही यात्रा मार्ग में तैनात सुरक्षा कर्मी, जिसमें एनडीआरएफ, डीडीआर, वाईएमएफ प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य में लग गई। रेस्क्यू टीम द्वारा मलबे से तीन व्यक्तियों के शवों को निकाल लिया गया है। राहत व बचाव के लिए सर्च अभियान जारी है।

अमृतसर में देख लो भ्रष्टाचार की इमारत, देखें VIDEO

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *