Punjab News: सरकारी स्कूलों में बिना कोच के बच्चे खेल सकते, Order जारी

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: बच्चों को खेलों की तरफ आकर्षित करने और जमीनी स्तर पर खेल-कूद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अब सभी सरकारी स्कूलों (Government School) में बच्चे 2 घंटे के लिए खेल सकते हैं, क्योंकि ग्रीन बैल्ट में पार्क (Park) बना दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें:  विदेश घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो इन 5 देशों के नए वीजा नियमों को न करें नजरअंदाज

इस कारण बच्चों को खेलने के लिए मैदान नहीं बचे हैं। अब अधिकारियों ने फैसला लिया है कि सरकारी स्कूलों में बिना कोच के बच्चे खेल सकते हैं। इसे लेकर शिक्षा विभाग ने सभी स्कूलों के प्रिंसीपलों को पत्र जारी किया है।

इसके साथ ही आदेश दिया कि किसी भी सरकारी स्कूल में कोई प्राइवेट स्पोर्ट्स अकादमी नहीं चल सकती है। चैकिंग के दौरान किसी स्कूल में अकादमी पाई गई तो प्रिंसीपल पर कार्रवाई होगी।

एरिया पार्षद और आर.डब्ल्यू.ए. की होनी चाहिए चिट्ठी

शिक्षा विभाग की तरफ से जारी पत्र के अनुसार स्कूल में शाम 5 से 7 बजे तक खेलने के इच्छुक बच्चों के पेरेंट्स स्थानीय पार्षद और रेजीडेंट वैल्फेयर एसोसिएशन के लेटर हैड पर लिखकर स्कूल प्रिंसीपल या डी.ई.ओ. ऑफिस में जमा करवाकर मंजूरी ले सकते हैं। हालांकि मंजूरी के दौरान विभाग ने नियम भी तय किए हैं।

ग्रीन पार्क में खेलने से होती है परेशानी

शाम को ग्रीन पार्क में जब सिनियर सिटीजनवॉक करते थे तो इस दौरान बच्चे खेलते-खेलते या फिर साईकिलिंग करते हुए टकरा जाते थे जिससे कई बार सिनियर सिटीजन को चोट भी आई।

park jalandhar

जिसके बाद आर डबल्यू.ए. तथा एरिया पार्षद की शिकायत के बाद इन बच्चों को स्कूलों में खेलने की परमिशन मिली है, लेकिन इसके बाद कोई बच्चा कोच या अपना इनकटेक्चर तैयार और बना नहीं सकता है।

पहले थे सिर्फ 10 स्कूल

नगर निगम की पहल के बादशि क्षाविभाग की तरफ से पहले 10 स्कूलों में स्थानीय लोगों और बच्चों को खेलने की परमिशन दी थी, जिसको लेकर स्कूलों के मैदान को ग़िल से घेरा भी गया था। अब विभाग के तरफ से शहर के सभी स्कूलों में यह लागू कर दिया गया है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *