Punjab News: पंजाब में अमृतपाल सिंह के साथ मिलकर सांसद सरबजीत सिंह खालसा बनाएंगे नई पार्टी, अकाली दल को खतरा

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, फरीदकोट। Punjab News: पंजाब में बड़ा सियासी धमाका होने जा रहा है। ये धमाका पंजाब (Punjab) में एक राजनीतिक पार्टी को जन्म देने को लेकर होने जा रहा है। जिससे अब पंजाब में एक नई सियासी पार्टी खड़ी होगी और चुनाव (Election) लड़ेगी।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

यह धमाका किसी और ने नहीं, बल्कि फरीदकोट (Faridkot) से आजाद उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़कर सांसद बने सरबजीत सिंह खालसा (Sarabjit Singh Khalsa) ने किया है। सरबजीत सिंह खालसा ने नई राजनीतिक पार्टी बनाने का ऐलान किया है। उन्होंने सभी संप्रदाय के नेताओं को एक साथ आने का निमंत्रण दिया है।

अमृतपाल सिंह के साथ मिलकर बनाएंगे पार्टी

जानकारी के मुताबिक सरबजीत सिंह खालसा, सांसद अमृतपाल सिंह (Amritpal Singh) के साथ मिलकर नई पार्टी बनाएंगे और अपने परिवार के साथ मिलकर कोई फैसला लेंगे। इसके साथ ही उन्होंने भविष्य में 9 सीटें जीतने का भी दावा किया है।

सरबजीत सिंह खालसा ने कहा कि पार्टी किसी संप्रदाय की बात नहीं करती, हालांकि पार्टी में लोग बुरे नहीं हैं, कुछ लोग अच्छे भी हैं और उनके पास फोन भी आते हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि अगर सरबजीत सिंह खालसा अपनी पार्टी बनाते हैं तो अकाली दल से भी कुछ लोग उनके साथ जुड़ सकते हैं।

अमृतसर में देख लो भ्रष्टाचार की इमारत, देखें VIDEO

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *