Weather Update Uttarakhand: केदारनाथ धाम में लैंड स्लाइड, 16 श्रद्धालु लापता, 1000 श्रद्धालु केदारनाथ में फंसे, रेस्क्यू आपरेशन जारी

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, देहरादून (निकेश जायसवाल)। Weather Update Uttarakhand: भारी बारिश के कारण उत्तराखंड (Uttarakhand) में आफत आ गई है। केदारनाथ (Kedarnath) पैदल मार्ग पर बादल फटने और भारी बारिश से हुए भूस्‍खलन (Land Slide) में 16 लोगों के लापता होने की सूचना है। करीब 1000 यात्री अब भी केदारनाथ धाम (Kedarnath Dham) में फंसे हुए हैं।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

जानकारी के मुताबिक विभिन्‍न पड़ावों पर फंसे 4000 से अधिक तीर्थयात्रियों को एनडीआरएफ (NDRF), एसडीआरएफ (SDRF) व पुलिस ने निकालकर सुरक्षित स्‍थानों पर पहुंचाया है। इनमें से 700 का हेलीकॉप्‍टर रेस्‍क्‍यू किया गया। बाकी फंसे यात्रियों को रेस्‍क्‍यू किया जा रहा है।

Weather Update Uttarakhand
Weather Update Uttarakhand

हादसों में 11 लोगों की मौत

रुद्रप्रयाग के पुलिस अधीक्षक डा विशाखा भदाणे ने बताया कि पुलिस और बचाव दल द्वारा लगातार खोजबीन जारी है। वहीं पिछले 24 घंटे में राज्‍यभर में बारिश से हुए हादसों में 11 लोगों की मौत हुई है।

श्री केदारनाथ यात्रा मार्ग पर फंसे यात्रियों को रेस्क्यू करने के लिए एसडीआरएफ उत्तराखण्ड के जवानों ने देर रात्रि तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाते हुए मुनकटिया क्षेत्र से 450 यात्रियों को सकुशल सोनप्रयाग पहुंचाया। आज भी रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी रहेगा।

भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी तेज बारिश से एक दो दौर होने की संभावना जताई है। उत्‍तरकाशी में तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। चमोली, रुद्रप्रयाग, देहरादून, बागेश्‍वर व नैनीताल में गर्जन के साथ तेज बारिश हो सकती है।

जालंधर में अवैध कालोनियों पर एक्शन, देखें



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *